Happy Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें 30+ दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, घर आएंगी खुशियां

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पावन दिन मनाया जा रहा है, इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सच्ची खुशी अच्छे कर्म, सकारात्मक सोच और रिश्तों की मिठास से मिलती है। अगर आप अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजने के लिए बधाई संदेश खोज रहे हैं, तो यहां से चुनें।

Happy Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें 30+ दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, घर आएंगी खुशियां

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। अक्षय तृतीया तिथि एक अबूझ व स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है और इस साल 19 अप्रैल को ये खास दिन पड़ रहा है। मां लक्ष्मी और धन देवता कुबेर को समर्पित ये दिन सुख, शांति, समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इस हर दिन हर शुभ काम किए जाते हैं। लोग सोना खरीदते हैं और दान-पुण्य करते हैं। अक्षय तृतीया के शुभ दिन की बधाई लोग अपने दोस्तों और परिवारजनों को संदेश के जरिए भेजकर देते हैं। अगर आप भी अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाओं वाले संदेश खोज रहे हैं, तो यहां से 30+ दिल छू लेने वाले मैसेज-कोट्स चुनें।

अक्षय तृतीया के लिए बधाई संदेश-

1.

इस अक्षय तृतीया भगवान की कृपा आप पर बनी रहे,

आपको जीवन में सारी खुशियां मिलें,

आपके जीवन में कभी कोई दुख न आए,

अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएं।

2.

दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,

परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार,

होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,

ऐसा हो आपका अक्षय तृतीया का त्यौहार।

अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं।

3.

सोना-चांदी से नहीं, दिल से अमीर बनो,

हर दिन खुशियों का नसीब बनो,

अक्षय तृतीया पर यही दुआ है,

आप हर पल खास और करीब बनो

हैप्पी अक्षय तृतीया।

4.

अक्षय तृतीया का यह पावन दिन

आपके जीवन में कभी न खत्म होने वाली खुशियां लाए।

हर सपना सच हो और हर रास्ता आसान बने।

आपके घर में सदा समृद्धि का वास रहे।

5.

इस अक्षय तृतीया पर दिल से यही दुआ है,

आपकी हर कोशिश रंग लाए और हर दिन खास बने।

रिश्तों में प्यार और जीवन में सुकून बना रहे।

खुशियों की रोशनी हमेशा आपके साथ चले।

6.

अक्षय तृतीया की शुभ बेला में

आपके जीवन का हर पल शुभ और मंगलमय हो।

हर नई शुरुआत आपको सफलता तक ले जाए।

आपका जीवन खुशियों से भरा रहे।

7.

यह पावन पर्व आपके जीवन में

नई उम्मीदों और खुशियों का संचार करे।

हर मुश्किल आसान हो और हर लक्ष्य पूरा हो।

आपके घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहे।

8.

अक्षय तृतीया का दिन यह संदेश देता है

कि सच्ची खुशी बांटने में ही मिलती है।

आपका जीवन प्रेम और विश्वास से भरा रहे।

हर दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आए।

9.

इस शुभ अवसर पर कामना है

कि आपके जीवन में कभी कमी न आए।

हर दिन तरक्की और सफलता का हो।

आपका भविष्य उज्ज्वल और सुरक्षित रहे।

10.

अक्षय तृतीया के इस पावन दिन पर

आपके जीवन में हर सुख स्थायी हो जाए।

हर दुख दूर हो और हर खुशी पास आए।

आपका जीवन खुशियों से जगमगाता रहे।

अक्षय तृतीया के लिए कोट्स संदेश-

11.

अक्षय तृतीया सिखाती है कि हर शुभ कर्म का फल अक्षय होता है।

सच्ची नीयत से किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता।

12.

यह पर्व याद दिलाता है कि समृद्धि सिर्फ धन में नहीं होती।

दिल की शांति और रिश्तों का प्यार ही असली संपत्ति है।

13.

अक्षय तृतीया नई शुरुआत का प्रतीक है।

हर कदम आपको सफलता की ओर ले जाए।

14.

सकारात्मक सोच और अच्छे कर्म ही जीवन को समृद्ध बनाते हैं।

यही इस पावन दिन का सबसे बड़ा संदेश है।

15.

जहां विश्वास और मेहनत साथ हों।

वहां हर दिन अक्षय तृतीया जैसा बन जाता है।

16.

अक्षय तृतीया हमें सिखाती है कि देना ही सबसे बड़ा धन है।

दान और सेवा से ही जीवन में सच्ची खुशियां आती हैं।

17.

हर नया दिन एक अवसर है कुछ अच्छा करने का।

अक्षय तृतीया इस भावना को और मजबूत बनाती है।

18.

समृद्धि वही है जहां संतोष और प्रेम का वास हो।

यही जीवन को पूर्ण बनाता है।

19.

अच्छे कर्मों की शुरुआत कभी भी की जा सकती है।

अक्षय तृतीया इसे करने का सबसे शुभ अवसर है।

20.

खुशियां तब बढ़ती हैं जब उन्हें बांटा जाता है।

यही इस पर्व की सबसे सुंदर सीख है।

एक लाइन वाले शुभकामना मैसेज-

21. अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं, आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।

22. इस पावन दिन पर मां लक्ष्मी आपकी हर मनोकामना पूरी करें।

23. आपके घर में हमेशा खुशियों और धन-धान्य की बरसात हो।

24. अक्षय तृतीया आपके जीवन में नई उम्मीदें लेकर आए।

25. आपके जीवन में हर दिन सफलता और समृद्धि बनी रहे।

26. इस शुभ दिन पर आपके सभी सपने पूरे हों।

27. आपके जीवन में कभी भी खुशियों की कमी न हो।

28. मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे।

29. अक्षय तृतीया आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए।

30. अक्षय तृतीया नई शुरुआत और अनंत खुशियों का प्रतीक है। आपको इसकी ढेरों शुभकामनाएं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।