Shayari In Hindi: जलने लगा है जमाना सारा...स्टेटस पर लगाने के लिए चुनें 30+ दमदार एटीट्यूड शायरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अपने अंदाज को शायराना अंदाज में जाहिर करना चाहते हैं, तो यहां से चुनें एटीट्यूड वाली शायरियां। व्हाट्सऐप-फेसबुक पर लगाने के लिए 2 लाइन वाली शायरी परफेक्ट रहेंगी।

Shayari in hindi

अपनी भावनाओं को शायरी के जरिए व्यक्ति करना सबसे सरल तरीका होता है और आज हम आपके लिए एटीट्यूड शायरी लेकर आए हैं। अगर आप स्टेटस के जरिए अपने मिजाज के बारे में लोगों को बताना चाहते हैं, तो एटीट्यूड शायरी लगाएं। हम यहां 30+ शायरियां शेयर कर रहे हैं, आप इनमें से एक चुन सकते हैं। चलिए कुछ चुनिंदा शायरी शेयर देखते हैं।

1- ऊपर वाला भी हमारा आशिक है

तभी तो किसी और का होनें नहीं देता मुझे।

2- किसी से जलना हमारी आदत नहीं

हम खुद की काबिलियत से लोगों को जलाते है।

3- जलने लगा है जमाना सारा,

जब से हमने अपना अंदाज प्यारा रखा है।

4- हम वो नहीं जो हर किसी पर मर जाएं,

हम वो हैं जो खुद की पहचान बना जाएं।

5- बात अगर इज्जत की होगी,

तो झुकेंगे नहीं चाहे रिश्ता कोई भी हो।

6- हमारी शराफत का फायदा मत उठाना,

जिस दिन बदले हम, हिसाब बराबर होगा।

7- नाम बनाने में वक्त लगता है,

और मिटाने वालों को एक पल काफी नहीं।

8- जो हमें समझ नहीं पाए,

उन्हें समझाना हमने छोड़ दिया।

9- हमसे जलने वाले भी कमाल करते हैं,

महफिल खुद सजाते हैं और चर्चा हमारी करते हैं।

10- अकेले चलने का हुनर रखते हैं,

इसलिए आज भी सबसे अलग दिखते हैं।

11- हम वहां खड़े होते हैं,

जहां मैटर बड़े और लोग छोटे पड़ जाते हैं।

12- हमारी उड़ान देखकर हैरान मत होना,

हमने पंख नहीं हौसले मजबूत किए हैं।

13- वक्त आने दो जनाब,

जवाब भी देंगे और हिसाब भी देंगे।

14- जो दिल में है वही जुबान पर रखते हैं,

इसलिए लोग हमें एटीट्यूड वाला कहते हैं।

15- डर तो हमें भी लगता है,

पर जीतने का जुनून बड़ा है।

16- हम अपने अंदाज़ से जीते हैं,

किसी के इशारों पर नहीं।

17- हमारा नाम ही काफी है,

पहचान बताने की जरूरत नहीं।

18- जहां लोग बदल जाते हैं,

वहां हम अपने उसूल नहीं बदलते।

19- हमें हराने का सपना मत देखो,

क्योंकि हम खेल नहीं किस्मत बदलते हैं।

20- हम चुप जरूर रहते हैं,

मगर वक्त आने पर शोर भी करते हैं।

21- जो हमारे खिलाफ हैं,

उन्हें भी सलाम क्योंकि वही मशहूर करते हैं।

22- अपनी कहानी का हीरो खुद बनो,

क्योंकि दुनिया किरदार बदलती रहती है।

23- तू क्या जाने मेरे इरादों को,

मेरी मंजिलें आसमान से ऊंची हैं!!

24- शुरुआत की थी बस अपनी पहचान से,

अब तो नाम भी खुदा की तरह बुलाया जाता है।

25- मुस्कुराते रहो दुनिया को दिखाने के लिए,

असली अंदाज तो गुस्से में नजर आता है।

26- हमसे पंगा लेना इतना आसान नहीं,

क्योंकि हमारी पहचान ही काफी है।

27- जो हमें गिराने की सोचते थे,

आज वो ही हमें ऊपर देखकर जीते हैं।

28- हम सबकी परवाह नहीं करते,

हम तो अपने मुकाम को हासिल करते हैं।

29- हम वो हैं जो कभी हार नहीं मानते,

सपने वो हैं जो कभी टूटते नहीं।

30- तू क्या समझेगा मेरे अंदाज को,

मेरी चाल देखकर दुनिया हैरान है।

31- हमारे फैसले नहीं,

हमारा एटीट्यूड ही सब कुछ तय करता है।

32- हमारे होने से ही महफिल में रौनक है,

वरना यहां सब बस फिके हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपव्हाट्सऐप-फेसबुक स्टेटस पर लगाने के लिए 30+ एटीट्यूड शायरी, यहां पढ़ें