कहीं प्यार में खुद को तो नहीं खो रहे? ये 3 संकेत जरूर पहचानें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Love Relationship Tips: प्यार में थोड़ा समझौता करना नॉर्मल है, लेकिन अगर रिश्ता निभाते-निभाते आप अपनी पसंद, जरूरतें और दोस्तों से दूर होने लगें, तो यह सोचने वाली बात है। थेरेपिस्ट ने ऐसे 3 संकेत बताए हैं।

3 signs that indicate you are losing yourself in love
प्यार में रहते हुए अगर आप खुद को भूलने लगे हैं, तो इन 3 संकेतों पर ध्यान दें।

प्यार में होना एक बहुत खूबसूरत एहसास है। किसी के साथ अपनी बातें शेयर करना, एक-दूसरे का साथ देना और जरूरत पड़ने पर समझौता करना रिलेशनशिप का पार्ट है। लेकिन क्या प्यार के नाम पर आप धीरे-धीरे खुद को पीछे छोड़ रहे हैं?

कई बार हमें इसका पता भी नहीं चलता। शुरुआत में छोटी-छोटी चीजों में पार्टनर की पसंद को पहले रखना नॉर्मल लगता है। फिर धीरे-धीरे ऐसा होने लगता है कि क्या खाना है, कहां जाना है, क्या पहनना है या कोई फैसला कैसे लेना है- हर चीज में हम सामने वाले की पसंद देखने लगते हैं। रिश्ता तब परेशानी वाला हो सकता है, जब पार्टनर को खुश रखने के लिए अपनी खुशी, दोस्तों, पसंद और सपनों को लगातार पीछे करने लगें। थेरेपिस्ट जेफरी मेल्टजर ने ऐसे ही 3 साइन बताए हैं।

1. अब खुद को पार्टनर की नजर से देखने लगे हैं

पहले आप जानते थे कि आपको क्या पसंद है, किस बात से खुशी मिलती है और किन चीजों से आप सहमत नहीं हैं। लेकिन अब कोई भी फैसला लेने से पहले आपके दिमाग में यही चलता है कि आपका पार्टनर इसके बारे में क्या सोचेगा। एक रिश्ते में पार्टनर की राय जरूरी हो सकती है, लेकिन आपकी अपनी राय की भी उतनी ही अहमियत होनी चाहिए।

2. मन में ‘ना’ होता है, फिर भी ‘हां’ कह देते हैं

  • क्या आप कई बार ऐसा काम करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं, जिसे आप असल में नहीं करना चाहते? सिर्फ इसलिए कि सामने वाला नाराज ना हो जाए या दोनों के बीच बहस ना हो?
  • रिश्ते में कभी-कभी पार्टनर की खुशी के लिए अपनी पसंद से थोड़ा समझौता करना ठीक है। लेकिन हर बार अपनी इच्छा को दबाकर हां कहना सही नहीं है। सिर्फ रिश्ते को बचाए रखने के डर से हर बात मानते रहना आपको धीरे-धीरे अपनी ही जरूरतों से दूर कर सकता है।

3. रिश्ता ही आपकी पूरी दुनिया बन गया है

पार्टनर से प्यार करना और उससे इमोशनल सपोर्ट लेना बिल्कुल नॉर्मल है। परेशानी तब शुरू होती है जब आपकी खुशी, सुकून और सेफ्टी का एकमात्र जरिया वही रिश्ता बन जाए। अगर आप दोस्तों से मिलना कम कर दें, परिवार या दूसरी जरूरी रिश्तों से दूरी बनाने लगें या अपने पुराने शौक छोड़ दें, तो इस पर ध्यान देना जरूरी है।

प्यार में खुद को भूलना जरूरी नहीं

  • एक अच्छा रिश्ता वह नहीं है जिसमें आपको अपनी पूरी जिंदगी बदलनी पड़े। हेल्दी रिलेशन में दो लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं, लेकिन अपनी अलग पहचान भी बनाए रखते हैं।

  • आपके अपने दोस्त, पसंद, सपने और जिंदगी भी उतनी ही जरूरी हैं। पार्टनर के साथ समय बिताना अच्छा है, लेकिन खुद के लिए समय निकालना भी जरूरी है।
  • अगर आपको इनमें से कुछ बातें अपने रिश्ते से जुड़ी लग रही हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसे खुद को समझने का मौका मानें। अपनी पसंद और जरूरतों पर ध्यान दें और पार्टनर से खुलकर बात करें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपकहीं प्यार में खुद को तो नहीं खो रहे? ये 3 संकेत जरूर पहचानें