Shayari in Hindi: सफर के उस मोड़ पर खड़े हैं…दिल को छू जाएंगी जिंदगी पर 25+ नई शायरियां

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

जिंदगी के हर मोड़ पर एक नया फलसफा और अलग कहानी होती है, कुछ मेरी तो कुछ आपको अपनी सुनानी होती है। जिंदगी से जुड़ी 25+ शायरियों का कलेक्शन यहां पढ़ें।

Shayari in Hindi: सफर के उस मोड़ पर खड़े हैं…दिल को छू जाएंगी जिंदगी पर 25+ नई शायरियां

जिंदगी, हंसी, खुशी, गम, इश्क, मोहब्बत...कैसी भी फीलिंग्स हों शायरी हर मौके पर आपका हाल-ए-दिल बयां कर देती हैं। आप शायरी के जरिए क्या लिख रहे हैं या कौन से अल्फाज चुन रहे हैं, इससे सामने वाला समझ लेता है कि आखिर माजरा क्या है। अगर आप अपनी जिंदगी के ऐसे मोड़ पर आकर ठहर गए हैं, जहां से आगे का रास्ता समझ नहीं आ रहा और पीछे आप जा नहीं सकते, तो अपने इस दर्द को शायरी के जरिए बयां करें। हम आपके लिए जिंदगी से जुड़ी कुछ बेहतरीन शायरियां लेकर आए हैं, जो आपकी भावनाओं को समझाते हुए दर्द बयां करेंगी। चलिए फिर यहां पढ़ें दिल छू लेने वाली जिंदगी से जुड़ी शायरियां-

जिंदगी से जुड़ी 25+ नई शायरियां-

  • बड़े ही अजीब हैं ये जिन्दगी के रास्ते,

अनजाने मोड़ पर कुछ लोग अपने बन जाते हैं,

मिलने की खुशी दें या न दें मगर बिछड़ने का गम जरूर दे जाते हैं।

  • कभी जो जिंदगी में थक जाओ,

तो किसी को कानों कान खबर भी ना होने देना,

क्योंकि, लोग टूटी हुए इमारतों की ईंटों तक उठा कर ले जाते है।

  • वो मुझसे बिछड़ा तो बिछड़ गई जिंदगी,

मैं जिंदा तो रहा मगर जिंदों में न रहा।

  • कल न हम होंगे न कोई गिला होगा,

सिर्फ सिमटी हुई यादो का सिलसिला होगा,

जो लम्हे हैं चलो हंस कर बिता लें,

जाने जिंदगी का कल क्या फैसला होगा।

  • जिंदगी के उस मोड़ पर खड़े हैं जहां यह समझ नहीं आ रहा है,

हम जिंदगी के मजे ले रहे हैं या जिंदगी हमारे मजे ले रही है।

  • इस दुनिया में खुद की मर्जी से भी जीने के लिए,

पता नहीं कितनों को अर्जी देनी पड़ती है।

  • जिंदगी में क्यों भरोसा करते हो गैरों पर,

जब चलना ही है अपने पैरों पर।

  • वो लोग कभी किसी के नहीं होते जो दोस्त,

और रिश्तों को कपड़ों की तरह बदलते हैं।

  • हमसे मत पूछिए जिंदगी के बारे में,

अजनबी क्या जाने अजनबी के बारे में।

  • मुस्कुराने की वजह न ढूंढो वरना जिंदगी यूं ही कट जायेगी,

कभी बेवजह भी मुस्कुराकर देखो आप के साथ साथ जिंदगी भी मुस्कुराएगी।

  • जो आपकी किस्मत में लिखा है वो भाग कर आयेगा,

और जो किस्मत में नही लिखा है वो आकर भी भाग जायेगा।

  • मुझे जिंदगी की दुआ देने वाले,

हंसी आ रही है तेरी सादगी पर।

  • मुझे किसी बेहतर पार्टनर की तलाश नही है,

बस कोई ऐसा हो जो मेरी खामोशियों को समझ सके।

  • चुभ जाती हैं बातें कभी तो कभी लहजे मार जाते हैं,

यह जिंदगी है जनाब यहां हम गैरों से ज्यादा,

अपनो से हार जाते हैं।

  • छोटी सी जिंदगी है अरमान बहुत है,

हमदर्द नहीं कोई इंसान बहुत है,

दिल का दर्द सुनाए तो किसको,

जो दिल के करीब है वो अनजान बहुत है।

  • सड़क कितनी भी साफ क्यों न हो लेकिन धूल हो ही जाती है,

और इंसान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो भूल हो ही जाती है।

  • बहुत थक गया हूं जिंदगी में परवाह करते करते,

जब से लापरवाह हुआ हूं आराम से हूं।

  • कुछ और कश लगा ले ऐ जिंदगी,

बुझ जाऊंगा किसी रोज सुलगते सुलगते।

  • जिंदगी में ऐसी भी कई रातें आती हैं,

न नींद आती है, न ख्वाब आते हैं।

  • हम तो रोज खुद को पढ़ते हैं और रोज छोड़ देते हैं,

हम तो हर रोज जिंदगी का एक पन्ना मोड़ देते हैं।

  • चलो बिखरने देते है जिंदगी को अब,

संभालने की भी तो एक हद होती है।

  • कितना मुश्किल है जिंदगी का ये सफर,

खुदा ने मरना हराम किया लोगों ने जीना।

  • कल न हम होंगे न कोई गिला होगा,

सिर्फ सिमटी हुई यादों का सिलसिला होगा,

लम्हे हैं चलो हंसकर बिता दें,

जाने कल जिंदगी का क्या फैसला होगा।

  • जितने दिन तक जी गई बस उतनी ही है जिंदगी,

मिट्टी के गुलको की कोई उम्र नहीं होती।

  • एक हादसा जरूर चाहिए जिंदगी में,

सिर्फ बातों से आज तक कोई नहीं सीखा है।

  • समंदर न सही पर एक नदी तो होनी चाहिए,

तेरे शहर में जिंदगी कहीं तो होनी चाहिए।

  • बहुत कुछ खो चुका हू ऐ जिंदगी तुझे सवारने की कोशिश में,

अब बस ये जो कुछ लोग मेरे हैं इन्हें मेरा ही रहने दे।

  • ऐ जिंदगी आ बैठ कहीं चाय पीते है,

तू भी थक गई होगी मुझे भगाते भगाते।

  • जिंदगी के मूड भी कमाल के आते है,

हर बार अपनों के असली चहरे दिखा जाते है।

  • कभी मेरे साथ चल के कभी मुझ को साथ लेकर,

वो बदल गए अचानक मेरी जिंदगी बदल के।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।