Shayari In Hindi: तुम्हारी बांहों में आकर जन्नत मिल गई...रूठी हुई पत्नी को भेज दें 25 रोमांटिक शायरियां
पत्नी नाराज हो गई है और उन्हें मनाने के लिए कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो लफ्जों का सहारा लें। कुछ खूबसूरत रोमांटिक शायरियां भेजकर उन्हें अपने दिल का हाल बयां करें। इन शायरियों को पढ़कर वह गुस्सा भूल जाएंगी और आपको गले लगा लेंगी।

Shayari In Hindi: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और तकरार भरा होता है, जिसमें नोक-झोंक तो कभी हंसी-ठिठोली चलती रहती है। इस रिश्ते में कई बार अनबन भी हो जाती है, जो लंबी चलती है। अगर पत्नी रूठ जाए तो लगता है घर का चक्का जाम हो गया है और इसे खोलने के लिए सभी अपील-गुजारिश कम पड़ जाती हैं। अगर आपकी पत्नी भी आप से रूठ जाती हैं, तो मनाने के लिए कुछ शायरियां नोट करके रख लीजिए। जब भी वह गुस्सा हो जाए तब आप ये शायरी उन्हें भेज दें। चलिए आपको रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए 25 खूबसूरत शायरियों का कलेक्शन दिखाते हैं।
1. तुम्हारी बांहों में आकर हमें जन्नत मिल गई सारी
खुदा से बोल दूं की अपनी जन्नत अपने पास ही रखे।
2. मैं कैसे समझाऊं की आप मेरे क्या हो,
आप ही मेरी जमीन और आसमान हो।
3. माना कि ज़िंदगी का अनुभव हमारा थोड़ा कच्चा है
लेकिन ऊपर वाले की कसम, मोहब्बत आपसे सच्चा है।
4. चेहरे पर हंसी छा जाती है आंखों में सुरूर आ आता है,
जब तुम मुझे अपना कहते हो मुझे खुद पर गुरुर आ जाता है।
5. चाहे उम्र भर सताना मुझे,
लेकिन कभी छोड़ कर मत जाना मुझे।
6. तेरे ही किस्से, तेरी कहानियां मिलेंगे मुझ में,
ना जाने किस किस अदा से तू आबाद है मुझ में!
7. खुशी से बीते हर दिन हर रात सुहानी रात हो,
जिस तरह आपके कदम पड़े वाह फूलो की बरसात हो।
8. तुम दूर रहो या करीब,
मेरी चाहत हमेशा तुमसे ही रहेगी।
9. बात आंखों के सुकून की,
जो तुम्हारे सिवा किसी में नजर नहीं आता।
10. तुमसे लड़ते-झगड़ते हैं और नाराजगी भी रखते हैं,
पर तुम्हारे बिना जीने का ख्याल नहीं रखते हैं।
11. हाँ है उनसे मोहब्बत,
ये उम्र का तकाजा तो नहीं,
हम यूं ही उन पर मर मिटे,
कहीं ये असर ज्यादा तो नहीं।
12. तू खुशी दे या गम बस दिया कर,
तेरी दी हुई हर चीज अच्छी लगती है।
13. मुहब्बत को समझ सकते,
मगर आपसे कह नहीं सकते,
होठों से ये बयाँ नहीं होता कि
आपके बिना हम रह नहीं सकते।
14. कुछ इस तरह तेरी
आगोश में खो गए,
जैसे दो जिस्म एक जान हो गए।
15. सोने से पहले मेरी आखिरी सोच हो तुम,
और उठने के बाद मेरी पहली सोच हो तुम।
16. सदा तेरे मासूम से चेहरे पर
प्यारी सी मुस्कान हों,
कोई हो ना हो बस
दुआओं में तेरा नाम हों।
17. पूरी दुनिया को छोड़कर,
मैंने तुझे अपनी दुनिया बना ली है
तुझसे इस कदर मुहब्बत है मुझे कि
तेरे सपने अपनी आंखों में सजा लिए हैं।
18. इस दिल मे ख्याल जब भी तेरा आया,
खूदा कसम सिर्फ तेरा वो चांद सा
मुस्कुराता चेहरा नजर आया।
19. किसी से दिल लग जाने को मोहब्बत नहीं कहते
जिसके बिना दिल ना लगे उसको हैं मुहब्बत कहते।
20. उसकी बस एक झलक ही काफी हैं,
मेरी होंठो की हंसी के लिए।
21. मेरा दिल एक है मेरी जान एक है,
जिसे मैंने दिल दिया वो करोड़ो में एक है।
22. तुम्हारे दिल में, मैं हर रात और
हर दिन की शुरुआत देखता हूं
तुम्हारी आंखों में मैं खो जाता हूं।
23. आपसे ही हर सुबह हो मेरी
आपसे ही हो हर शाम सुहानी
ऐसा कुछ रिश्ता बन गया आपसे
कि हर सांस में सिर्फ तेरा ही नाम।
24. लफ्जों से क्या मुकाबला नजरों के वार का
असर अक्सर गहरा होता है बेज़ुबाँ प्यार का
25. मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी सिर्फ
तुमसे प्यार करने में नहीं है,
बल्कि यह जानने में है कि चाहे कुछ भी हो,
तुम हमेशा मुझे प्यार करने के लिए मौजूद रहोगे।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


