फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के लिए 25 बेस्ट फनी लाइनें, व्हाट्स एप पर लगाएं स्टेटस या भेजें मैसेज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्तों के साथ हंसी-मजाक का सिलसिला चलता रहे और सालों की दोस्ती यूं ही बरकरार रहे, तो इस बार इन फनी मैसेज के जरिए उनकी टांग खीचें और बोलें हैप्पी फ्रेंडशिप डे।

friendship day funny lines
फ्रेंडशिप डे फनी लाइंस

दोस्ती-यारी हंसी-ठहाकों के बिना अधूरी है। इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों की टांग खींचनी है और मैसेज के जरिए फ्रेंडशिप डे भी विश करना है तो इन मजेदार फनी लाइनों को सेव कर लें। जिसे पढ़कर सारे दोस्त हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। व्हाट्स एप-फेसबुक पर स्टेटस लगाना हो या फिर उन्हें मैसेज भेजना हो ये 25 फनी लाइनें बेस्ट हैं। यहां पढ़ें फ्रेंडशिप डे के लिए बेस्ट फनी लाइंस और सारे दोस्तों को करें सेंड।

25 फनी फ्रेंडशिप डे विशेज

1- दोस्त वही जो बिना बुलाए घर आ जाए और फ्रिज खाली करके चला जाए!

2- दोस्ती का असली टेस्ट – आखिरी समोसा किसे मिलता है।

3- दोस्त कम हैं, लेकिन जो हैं... मुसीबत का पूरा पैकेज हैं!

4- फ्रेंडशिप डे मुबारक हो उस इंसान को, जो मेरी हर बेवकूफी में पार्टनर है!

5- दोस्त वो नहीं जो साथ पढ़े, दोस्त वो है जो पढ़ने ही न दे!

6- मेरी लाइफ का सबसे बड़ा बग – मेरे दोस्त!

7- दोस्ती ऐसी हो कि मम्मी भी पूछें, फिर उसी के साथ था?

8- अच्छे दोस्त वाई-फाई जैसे होते हैं, पास हों तो लाइफ स्मूद चलती है!

9- दोस्ती में सॉरी और थैंक्यू नहीं... सिर्फ ट्रीट कब दे रहा है? चलता है!

10- दोस्त वही जो आपकी फोटो देखकर सबसे पहले रोस्ट करे!

11- हमारे दोस्त जीपीएस की तरह हैं... गलत रास्ते पर भी पूरे कॉन्फिडेंस से ले जाते हैं!

12- दोस्ती का नियम – पहले मजाक उड़ाओ, फिर गले लगाओ

13- एक सच्चा दोस्त आपकी इज्जत नहीं बचाता... सबसे पहले वही उड़ाता है!

14- दोस्ती का रिश्ता ऐसा है, जिसमें EMI सिर्फ ट्रीट की होती है!

15- मेरे दोस्त मेरी लाइफ के ऑफिशियल ट्रबल मेकर हैं!

16- दोस्ती में हिसाब नहीं होता... सिर्फ उधार बढ़ता रहता है!

17- जो दोस्त आपकी पुरानी फोटो सेव करके रखे... उससे बचकर रहो!

18- दोस्त वही जो हर प्लान में बोले – "भाई, पैसे तू दे देना!"

19- दोस्ती का मतलब – एक की गलती, सबकी बदनामी!

20- मेरे दोस्त इतने स्पेशल हैं कि दुश्मनों की जरूरत ही नहीं पड़ती!

21- दोस्त वही जो आपकी सीक्रेट बात पूरे ग्रुप तक पहुंचा दे... मजाक में!

22- सच्चे दोस्त कभी नहीं बदलते... बस उनकी शरारतें अपग्रेड होती रहती हैं!

23- फ्रेंडशिप डे पर वादा करो... मेरी बुराई सिर्फ मेरे सामने करोगे।

24- दोस्ती की सबसे बड़ी पहचान – बिना वजह एक-दूसरे की टांग खींचना

25- हैप्पी फ्रेंडशिप डे! भगवान सबको ऐसे दोस्त दे... लेकिन मेरे जैसे नहीं, वरना संभालना मुश्किल हो जाएगा

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपफ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के लिए 25 बेस्ट फनी लाइनें, व्हाट्स ऐप पर लगाएं स्टेटस