Shayari in Hindi: पत्नी ने पहनी है साड़ी तो तारीफ में कहें ये 20 शायरियां, खुशी से लगा लेंगी गले

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हरियाली तीज के खास दिन पर सुहागिन महिलाएं साड़ी पहनती हैं। अगर आपकी पत्नी भी साड़ी पहनने वाली हैं, तो उनकी तारीफ में कुछ शायरियां आप याद कर लें।

Shayari in hindi
शायरी इन हिंदी

हरियाली तीज का त्योहार आ रहा है और इस खास दिन पर पत्नी हरी-लाल साड़ियां पहनकर पूरा श्रृंगार करती हैं। जब भी कोई सुहागिन औरत तैयार होती है, वह सोचती है कि पति उसकी अच्छे से तारीफ करेगा। आपकी पत्नी भी साड़ी पहनने वाली हैं, तो उनकी तारीफ में आप कुछ शायरियां कह सकते हैं। हम आपके साथ कुछ खूबसूरत शायरियां शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप पत्नी को सुना सकते हैं। आपकी शायरी के जरिए प्यार और तारीफ सुनकर पत्नी फौरन आपको गले लगा लेंगी।

1. रंग-बिरंगी साड़ी में जब वो मुस्कुराई,

लगा जैसे बहारों ने दस्तक दी हो।

खुशबू हवा में घुल गई ऐसी,

जैसे फूलों ने राह सजाई हो।

2. साड़ी में उसको देखा तो लगा,

चांद जमीन पर उतर आया है।

3. बनारसी हो या सूती कोई भी,

साड़ी में वो परी सी लगती है।

4. न गहनों की जरूरत, न सजने की,

साड़ी पहन ले वो तो दुनिया रुक जाती है।

5. साड़ी में लिपटी जो काया है उसकी,

हर नजर बस उसी पर ठहर जाती है।

6. साड़ी का वो पल्लू जब हवा में उड़ता है,

दिल भी उसके साथ साथ उड़ जाता है।

कोई रोक नहीं पाता नजरों को,

हर कोई बस देखता रह जाता है।

7. उसने जब लाल साड़ी पहनी थी,

लगा सूरज धरती पर आ गया है।

हर किरण उसके चेहरे पर ठहरी,

ऐसा हुस्न कहां से पाया है।

8. सादगी में भी कमाल करती है वो,

सफेद साड़ी में चांदनी लगती है।

न मेकअप की जरूरत उसको,

बस साड़ी में ही हसीन दिखती है।

9. एक साड़ी, एक बिंदी, एक मुस्कान,

इतना काफी है दुनिया लुटाने को।

10. लाल साड़ी में जब तुम सजती हो,

लगता है शादी की वो रात फिर आ गई।

11. तुम्हारी साड़ी का पल्लू पकड़कर,

जिंदगी भर चलने का मन करता है।

12. साड़ी पहनकर जब तुम आईने में देखती हो,

मैं भी तो बस तुम्हें ही देखता रहता हूं।

13. साड़ी में तुम इतनी प्यारी लगती हो,

हर बार दिल से वाह निकलती है।

14. तुम साड़ी पहनो या कुछ भी पहनो,

मेरी नजर तो बस तुम पर ही रुकती है।

लेकिन सच कहूं तो साड़ी में,

तुम कुछ ज्यादा ही खूबसूरत दिखती हो।

15. साड़ी में तुम वो लगती हो,

जैसे किसी ने ख्वाब सजा दिया हो।

दिल ने कहा बस देखते रहो,

जिंदगी का हर रंग यही तो है।

16. जब तुम पल्लू ठीक करती हो आईने में,

मैं चुपचाप दरवाजे से देखता रहता हूं।

17. साड़ी में वो इतनी हसीन लगती है,

फूल भी शरमा जाते हैं।

18. उसकी अदा देखो साड़ी पहनकर,

हर कदम पर दिल धड़कता है।

19. कोई गज़ल है वो साड़ी में,

कोई नज़्म है, कोई कहानी है।

20. जब वो साड़ी में चलती है,

रास्ते भी हसीन हो जाते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपपत्नी को साड़ी में देखकर कहें ये 20 रोमांटिक शायरियां, प्यार हो जाएगा दोगुना