खुद के सपनों के पीछे इतना भागो...पढ़ें 20 मोटिवेशनल शायरियां, मन में भर जाएगा आत्मविश्वास
जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करने की चाहत ज्यादातर लोगों को होती है लेकिन उसके लिए मोटिवेशन नहीं मिल पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो यहां पढ़िए 20 मोटिवेशनल शायरियां।

जिंदगी में सफलता हर किसी को हासिल करनी है लेकिन उसके लिए कई बार लोग रास्ता भटक जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, हम आपके लिए 20 जुनून से भरी शायरियां लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपका खोया हुआ आत्मविश्वास लौट आएगा। तो चलिए आज शायरी सेगमेंट में पढ़िए मोटिवेशनल शायरियां-
1. मुमकिन काम तो हर कोई कर लेता है
तुम्हें तो ना मुमकिन को मुमकिन बनाना है।
2. जिनमें तन्हा चलने का हौसला होता है
उन्हीं के पीछे एक दिन काफले होते हैं।
3. खुद के सपनों के पीछे इतना भागो कि
तुम्हें पाना लोगों का सपना बन जाए।
4. मंज़िल से आगे बढ़कर मंज़िल तलाश कर
मिल जाए तुझे दरिया तो समंदर तलाश कर।
5. सिर्फ एक ही शख्स तुम्हें कामयाब कर सकता है
और वो सिर्फ़ तुम खुद हो।
6. परिंदा जब उड़ने की ठान ले
तो हवा को रास्ता देना पड़ता है।
7. जो तू हार गया तो याद रखना तेरा साथ देने वाला कोई नहीं होगा
जो तू जीत गया तो दुनिया के लिए तेरा हर गलत फैसला भी सही होगा।
8. हर फूल गुलाब नहीं होता अक्सर पूरा हर ख्वाब नहीं होता
ज़िंदगी भी कर देती है कभी कभी अजीब सवाल
खैर जाने दो हर सवाल का जवाब नहीं होता।
9. कामयाबी एक रात में नहीं मिलती
उसके पीछे बरसों की कड़ी मेहनत होती है।
10. किसी और की तरह बनने से बेहतर है
तुम अपनी एक पहचान बनाओ।
11. ख्वाबों की कीमत वही समझता है जो रातों को जागता है,
वरना दिन में तो हर कोई कामयाबी के सपने देखता है।
12. अपने इरादों को इतना मजबूत बना लेना,
कि मुश्किलें भी रास्ता बदलने पर मजबूर हो जाएं।
13. जिंदगी हर रोज नया इम्तिहान लेगी,
तुम बस अपने हौसलों को टूटने मत देना।
14. भीड़ में चलकर कभी अलग पहचान नहीं बनती,
अपनी राह खुद चुनो, कामयाबी यूं ही नहीं मिलती।
15. वक्त खराब है तो थोड़ा सब्र भी रख लेना,
हर अंधेरी रात के बाद सवेरा जरूर होता है।
16. जो खुद की कमियों को अपनी ताकत बना लेते हैं,
वही लोग एक दिन इतिहास में जगह बना लेते हैं।
17. सपनों को पाने की जिद अगर दिल में जिंदा है,
तो समझ लो तुम्हारी जीत अभी बाकी है।
18. हर दिन खुद को कल से बेहतर बनाने में लग जाओ,
एक दिन अपनी ही कामयाबी पर हैरान रह जाओ।
19. दुनिया की बातों में आकर कदम मत रोकना,
तुम्हें अपनी कहानी लिखनी है, किसी का हिस्सा नहीं बनना।
20. उम्मीदों का दिया दिल में जलाए रखना,
मुश्किल दौर में भी खुद को मुस्कुराते रखना।

