Shayari in Hindi: मुश्किल वक्त में हिम्मत देंगी ये 20 मोटिवेशनल शायरियां, पढ़ते ही आ जाएगा कॉन्फिडेंस
जिंदगी में जब भी हताशा आए या हार मान लेने का ख्याल मन में आए, तब ये सोचिएगा कि सफर आखिर शुरू क्यों किया था। इसके बाद भी मंजिल के रास्ते में अड़चनें आए तो कुछ मोटिवेशनल शायरियों को पढ़ लें।

हताशा हमारी जिंदगी का खास हिस्सा है। कोई काम नहीं बना, परीक्षा में फेल हो गए, मनपसंद सैलरी हाईक नहीं मिली- किसी भी तरह से आप दुखी, उदास या हताश होकर बैठ सकते हो। कई बार हार मान लेने और सबकुछ छोड़ देने का मन भी करता है लेकिन अगर ऐसे में आप पीछे हट जाएंगे तो मलाल जिंदगी भर बना रहेगा। जब भी आप हताश हो या हार मानने के ख्याल मन में आए तो सोच लीजिएगा कि ये सफर शुरू क्यों हुआ था और कुछ मोटिवेशनल शायरियों को पढ़ लीजिएगा। इन्हें पढ़ने से आपके दिल-दिमाग में जोश भर जाएगा और आप नए सिरे से कोशिश करने की शुरुआत करेंगे।
20 मोटिवेशनल शायरियां-
1- हर मुश्किल आसान हो जाती है,जब इरादों में जान होती है।
2- गिर कर भी जो उठ जाता है, वही असली विजेता कहलाता है।
3- सफलता उन्हीं को मिलती है,जिनकी कोशिश कभी रुकती नहीं।
4- अपने लक्ष्य के लिए जोशीले और जुनूनी बनिए..विश्वास रखिए, परिश्रम का फल सफलता ही है।
5- घायल तो यहां हर परिंदा है। मगर जो फिर से उड़ सका वहीं जिंदा है।
6- तरक्कियों की दौड़ में उसी का जोर चल गया, बना के रास्ता जो भीड़ से निकल गया।
7- हारने का डर छोड़ दो,जीत अपने आप आ जाएगी।
8- जो वक्त का सही इस्तेमाल करता है,वो हर मंजिल तक पहुंचता है।
9- उम्मीद की किरण कभी बुझने मत दो, यही तो जिंदगी की असली रोशनी है।
10- हौसलों की उड़ान ऐसी भरो कि बादल भी तुम्हें सलाम करें।
11- जो ठान लेता है, वही करता है, फिर किस्मत भी उसके आगे झुकता है।
12- जो रातों को कोशिशों में गंवा देते हैं, वहीं सपनों की चिंगारी को और हवा देते हैं।
13- थोड़ा डूबूंगा मगर मैं फिर तैर आऊंगा, ए जिंदगी तू देख मैं फिर जीत जाऊंगा।
14- जो हार के भी मुस्कुराए, वही जीत की असली पहचान बनाए।
15- हौसला रखो, मेहनत करते रहो, वक्त जरूर बदलेगा बस चलते रहो।
16- मेहनत की राह पर चलो तो मंजिल खुद पास आएगी, हौसला रखो, हर मुश्किल आसान बन जाएगी।
17- जो रुक गया वो हार गया, जो चल पड़ा वो जीत गया, मंजिल उसी की होती है जिसने खुद पर विश्वास किया।
18- जिसने संघर्ष को अपना साथी बना लिया, उसने ही इस दुनिया में खुद को काबिल बना लिया।
19- परिंदों को मंजिल मिलेगी यकीनन यह फैले हुए उनके पर बोलते हैं,
अक्सर वह लोग खामोश रहते हैं जमाने में, जिनके हुनर बोलते हैं।
20- जो अपने आप को पड़ सकता है,
वह दुनिया में कुछ भी सीख सकता है।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


