Shayari In Hindi: गर्लफ्रेंड को भेजें ये 20 दिल छू लेने वाली शायरियां, कह दें अपने दिल की बात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

प्यार का इजहार करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं, तो आप कुछ शायरियों को अपना दोस्त बना लें। गर्लफ्रेंड के आगे अपना प्यार जाहिर करने के लिए इन शायरियों को भेजें, वह पढ़ते ही आपको आई लव यू बोल देंगी।

Shayari in hindi
शायरी इन हिंदी

प्यार जाहिर करने के लिए कई बार लफ्ज कम पड़ जाते हैं या फिर समझ नहीं आता कि बोला क्या जाए। अगर आप भी विडंबना में रहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन शायरियां लेकर आए हैं। इन्हें आप गर्लफ्रेंड को भेजकर प्यार का इजहार करें, इन्हें पढ़ते ही वह झट से आपको आई लव यू बोल देंगी।

गर्लफ्रेंड के लिए 20 लव शायरी

1. तुम्हारे प्रेमी होने का मोह नही हमें, हम बिना रिश्ते के भी तुमसे प्रेम निभा लेंगे।

2. हमने तो खामोश रहने की ठानी थी, पर बेवफा जुबान इज़हार कर बैठी।

3. किसी की मुस्कान में

सुकून मिल जाए तो वही मोहब्बत है।

4. हर सुबह

तेरी याद से शुरू होती है,

मेरी हर ख़ुशी

अब तुमसे पूरी होती है।

5. तेरी मुस्कान मेरी पहचान बन गई,

तेरी खुशी मेरी जान बन गई।

तू साथ रहे बस यही ख्वाहिश है,

क्योंकि तू ही मेरी दुनिया बन गई।

6. तेरे बिना अधूरी सी लगती है जिंदगी,

तेरे साथ हर खुशी पूरी लगती है।

तू पास रहे या दूर, फर्क नहीं पड़ता,

हर पल दिल में बस तू ही रहती है।

7. चांद भी फीका लगता है तेरे सामने,

फूल भी कम खूबसूरत लगते हैं तेरे सामने।

कैसे बताऊं कितना प्यार है तुमसे,

मेरी हर धड़कन चलती है तेरे नाम से।

8. तुझसे मिला तो जिंदगी हसीन हो गई,

मेरी हर छोटी खुशी खास हो गई।

अब और क्या मांगूं उस खुदा से,

जब तू मेरी जिंदगी का हिस्सा हो

9. तेरी आंखों में कुछ ऐसा नशा है,

जिसमें खो जाना ही मेरी सजा है।

तू मिले तो हर गम दूर हो जाता है,

तेरा साथ ही मेरे लिए सबसे बड़ी वजह है मुस्कुराने की।

10. मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत वजह हो तुम,

मेरी हर खुशी की पहली दुआ हो तुम।

लफ्जों में कैसे बयां करूं प्यार अपना,

मेरे लिए तो पूरी दुनिया हो तुम।

11. ना चांद चाहिए, ना सितारे चाहिए,

मुझे बस तेरा साथ प्यारा चाहिए।

जिंदगी चाहे जैसी भी हो जाए,

हर जन्म में मुझे बस तुम ही चाहिए।

12. तुम मेरी जिद नही जो पूरी हो,

तुम मेरी धड़कन हो जो जरूरी हो!

13. वो जब मुस्कुराती है, तो सब कुछ भूल जाता हूं,

उसकी एक झलक पे दिल वार जाता हूं,

सच कहूं, मैं उसे हर रोज़ और ज़्यादा चाहता हूं!

14. क्या क्या तेरे नाम लिखूं,

दिल लिखूं या जान लिखूं!

आंसू चुरा के तेरी प्यारी आंखों से,

अपनी हर खुशी तेरे नाम लिखूं!

15. मेरी जान मेरी वफ़ा हो तुम,

उस कुदरत का दिया हुआ,

एक नायाब तोहफा हो तुम!

16. एक शुक्रिया तुम्हें,

मेरी जिंदगी में आने के लिए,

मेरी जिंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए,

कर्जदार रहेंगे हम जन्मों-जन्म,

मेरे प्यार को इतने प्यार से निभाने के लिए।

17. प्यार वो नहीं जो दुनिया को दिखाया जाए,

प्यार वो रिश्ता है जो बिना कुछ कहे,

शिद्दत से निभाया जाए।

18. काश कोई ऐसा भी होता,

जो हमें भी खोने से डरता।

19. क्या कहे कुछ कहा नही जाता,

दर्द है पर सहा नही जाता!

मोहब्बत हो गयी है इस कदर तुमसे की,

तुमसे मिले बिना रहा नही जाता!

20. मांगा नहीं रब से तुम्हें,

लेकिन इशारा तुम्हीं पर था!

नाम बेशक न लिया हो,

लेकिन पुकारा तुम्हीं को था!

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपI Love You कहने का है खास अंदाज? गर्लफ्रेंड को भेजें ये 20 प्यार भरी शायरियां