20 जबरदस्त एटीट्यूड वाली शायरियां, व्हाट्सएप पर लगा लिया स्टेटस तो सब पूछेंगे
Attitude Shayari in hindi: अपनी अलग पहचान बनाने वाले अक्सर किसी के आगे झुकते नहीं। अपने फुल एटीट्यूड को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं तो ये 20 शायरियां बेस्ट हैं। जिसे पढ़कर लोग या तो आपका हाल-चाल पूछेंगे या फिर दूरी बना लेंगे। यहां पढ़ें एटीट्यूड शायरी।

जमाना किसी के आगे झुकने का नहीं है। आजकल लोग सोशल मीडिया पर स्टेटस के जरिए अपने दिल के हालातों को बयां कर देते हैं। किसी की बात दुखी कर रही हैं या फिर आपको किसी इंसान पर गुस्सा आया है। व्हाट्स एप और फेसबुक पर स्टेटस लगाकर अपने मन के गुस्से को जाहिर कर सकते हैं। फुल एटीट्यूड वाली ये शायरियां मनोभावों को आसानी से बता देंगी। यहां पढ़ें 20 जबरदस्त एटीट्यूड वाली शायरियां।
एटीट्यूड शायरी इन हिंदी ( Attitude Shayari in hindi)
1- रूठा हुआ है मुझसे
इस बात पर जमाना कि शामिल नहीं हैं
फितरत में मेरी सर झुकाना..
2- हम आग लगा देते हैं उस महफ़िल में,
जहां बगावत हमारे खिलाफ होती है।
3- जरा सा वक्त क्या बदला, नजरें मिलाने लगे,
जिनकी औकात नहीं थी, वो भी सर उठाने लगे।
4- मशहूर होने का शौक नहीं हमें,
बस कुछ लोगों का घमंड तोड़ना है।
5- औकात दिखाना हमारा स्टाइल नहीं, जरूरत पर आता है।
6- राज तो हमारा हर जगह चलता है,
पसंद करने वालों के दिल में,
और नापसंद करने वालों के दिमाग में।
7- हर खामोश रहने वाला
इंसान डरपोक नही होता
8- टाइम का इंतज़ार कर मेरी जान,
एक दिन ऐसा आएगा,
महफिल तेरी सजेगी,
पर इंतजार हमारा होगा।
9- जिन लोगों के पास दिखाने को कुछ नहीं होता,
वो अक्सर अपनी औकात दिखा देते हैं
10- हम अपना वक्त बर्बाद नही करते
जो हमे भूल गए हम उन्हें याद नही करते।
11- यहां किसकी मजाल है जो छेड़े दिलेर को,
गर्दिश में तो कुत्ते भी घेर लेते हैं शेर को !
12- दहशत आंखों में होनी चाहिए,
हथियार तो चौकीदार भी रखता है।
13- हम अपना वक्त बर्बाद नहीं करते,
जो हमें भूल गए हम उन्हें याद नहीं करते।
14- अपना एक रूल है – बेवजह किसी को छेड़ता नहीं,
और जो हमें छेड़े, उसे हम छोड़ते नहीं।
15- मस्त रहता हूं अपनी मस्ती में,
जाता नहीं मतलबी लोगों की बस्ती में।
16- जीत ही जीत हूं मात ही मात हूं
मैं तेरे अख्तियार से आगे की बात हूं।
17- हमारी अदालत में वकालत नहीं होती,
और सजा हो जाए तो ज़मानत नहीं होती।
18- जो लोग हमें देखकर जलते हैं,
उनसे कहना अभी तो हम सादगी से चलते हैं।
19- मैं बस खुद को अपना मानता हूं,
क्योंकि दुनिया कैसी है, ये अच्छे से जानता हूं।
20- रहते हैं आस-पास ही लेकिन साथ नहीं होते,
कुछ लोग जलते हैं मुझसे बस खाक नहीं होते।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


