20+ Baisakhi 2026 Wishes: बैसाखी की लख-लख वधाइयां…इन मैसेज-कोट्स के साथ अपनों को भेजें शुभकामनाएं

Apr 14, 2026 05:28 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

सिख समुदाय के लिए बेहद खास पर्व होता है बैसाखी। इसी दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने सन् 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। आप अपनों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां से कुछ मैसेज-कोट्स चुनें।

20+ Baisakhi 2026 Wishes: बैसाखी की लख-लख वधाइयां…इन मैसेज-कोट्स के साथ अपनों को भेजें शुभकामनाएं

Baisakhi Diyan Lakh Lakh Vadhaiyan: सिख पंथ के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने सन् 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। तभी से बैसाखी का पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन सिख समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है, और इस अवसर पर लोग गुरुद्वारों में जाकर कीर्तन सुनते हैं तथा अरदास करते हैं। इस त्योहार को फसल कटाई से भी जोड़ा जाता है। बैसाखी रबी की फसल (खासकर गेहूं) की कटाई के समय मनाई जाती है। इस दिन किसान अच्छी फसल के लिए भगवान का धन्यवाद करते हैं और खुशहाली का जश्न मनाते हैं। खेतों में हरियाली और समृद्धि का यह प्रतीक माना जाता है। हरियाणा और पंजाब में खासतौर पर बैसाखी की धूम देखने को मिलती है। अगर आप भी अपने प्रियजनों को बैसाखी की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए खूबसूरत संदेशों के जरिए उन्हें “लख-लख वधाइयां” दें और इस पर्व की खुशियों को और बढ़ाएं।

बैसाखी की लख-लख वधाइयां देने के लिए यहां से चुनें संदेश-

1. नए दौर, नए युग की शुरुआत,

सत्यता, कर्तव्यता हो सदा साथ,

बैसाखी का यह सुंदर पर्व,

सदैव याद दिलाता है मानवता का पाठ!

बैसाखी की लख-लख बधाइयां

2. बैसाखी आई, साथ में ढेर सारी खुशियां लाई,

तो भंगड़ा पाओ, और सब मिलकर खुशियां मनाओ!

Happy Baisakhi 2025

3. नाच ले, गा ले हमारे साथ

आई है बैसाखी खुशियों के साथ

मस्ती में झूम और खीर-पूरी खा

और ना कर तू दुनिया की परवाह

बैसाखी की शुभकामनाएं!

4. नच ले गा ले सबके साथ, आई है बैसाखी लेकर खुशियों की सौगात,

मस्ती में झूम और खीर पूरी खा, सिर पर सदा बना रहे वाहे गुरु का हाथ।

5. रूठे को मना लो, एक झप्पी प्यार वाली पा लो

कोई शिकवा-गिला है, तो उसे भुला लो

खुशियों के रंग में रंगकर जिंदगी को खुशहाल बना लो

आप भी मेरे संग बैसाखी का ये त्योहार मना लो

आपको और आपके पूरे परिवार को बैसाखी की बधाई !

6. बैसाखी का त्योहार है बहुत खास

सच हो जाए आपका हर सपना, हर आस।

आपकी जिंदगी में न हो कोई भी कमी,

दिल से दुआ है कि आपको मिल जाएं खुशियां सभी।

हैप्पी बैसाखी!

7. बैसाखी का खास त्योहार है आया,

अपनों के साथ जश्न मनाने का मौका संग लाया,

आओ सब मिलकर खुशियां मनाओ,

भंगड़ा पाओ और एक-दूसरे को गले लगाओ,

हैप्पी बैसाखी 2025

8. नच ले गाले सबके साथ,

आई है बैसाखी लेकर खुशियों की सौगात,

मस्ती में झूम और खीर पूरी खा,

सिर पर सदा बना रहे वाहे गुरु का हाथ,

बैसाखी की शुभकामनाएं।

9. खुशियां और आपका जनम-जनम का साथ हो

हर किसी की जुबान पर आपकी ही बात हो

जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी

तो आपके सिर पर वाहे गुरु का हाथ हो। हैप्पी बैसाखी।

10. बैसाखी आई, साथ में ढेर सारी खुशियां लाई,

तो भंगड़ा पाओ, और सब मिलकर खुशियां मनाओ!

एक लाइन वाले बधाई संदेश

11. आपको और आपके परिवार को बैसाखी की लख-लख वधाइयां, खुशियां हमेशा आपके साथ रहें।

12. यह बैसाखी आपके जीवन में नई उम्मीदें और नई खुशियां लेकर आए।

13. खेतों की हरियाली की तरह आपका जीवन भी समृद्ध और खुशहाल हो। हैप्पी बैसाखी!

14. बैसाखी का यह पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता लाएं। बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं।

15. बैसाखी का यह त्योहार आपके जीवन में नई शुरुआत और अच्छे विचारों का संचार करे।

16. नई फसल, नई उम्मीदें और नई खुशियों के साथ आपका जीवन उज्जवल हो, बैसाखी की बधाई!

17. आपका आने वाला साल बैसाखी की तरह उज्जवल और खुशियों से भरा हो।

18. इस शुभ अवसर पर आपके घर में खुशियों की रौनक, दिल में आभार और जीवन में सफलता बनी रहे।

19. गुरु साहिब दी कृपा नाल तुहाडा जीवन हमेशा रोशन रहे।

20. खेतां दी हरियाली ते खुशहाली नाल, तुहाडा जीवन वी खुशहाल होवे। हैप्पी बैसाखी!

बैसाखी के लिए कोट्स

21. खेतों की हरियाली की तरह आपका जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहे। हैप्पी बैसाखी।

22. बैसाखी का यह पर्व आपके जीवन में नई उम्मीदें और नई रोशनी लेकर आए।

23. गुरु की कृपा से आपका जीवन हमेशा सुख शांति और समृद्धि से भरपूर रहे।

24. जहां खुशियां हों वहीं बैसाखी का असली जश्न होता है।

25. खुशियों की फसल आपके जीवन में हमेशा लहलहाती रहे।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।