हर पति-पत्नी अपना लें ये 2 रूल, तो हमेशा बना रहेगा प्यार! जानें खुशहाल रिश्ते का सीक्रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Relationship Tips: अगर आप चाहते हैं आपकी शादीशुदा जिंदगी हमेशा खुशहाल बनी रहे, समय के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होता जाए, तो इसके लिए इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही 2 रूल जो आपको आज ही से बना लेने चाहिए।

Relationship Tips

शादी सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं है, यह हर दिन रिश्ते को समझने, संभालने और मजबूत बनाने का सफर है। पति-पत्नी के छोटे-छोटे बिहेवियर से ही यह बात तय हो जाती है कि उनका रिश्ता खुशहाल रहेगा या आने वाले समय में टेंशन से भर जाएगा। अक्सर लोग बड़ी बातों पर तो ध्यान दे देते हैं, लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातों को इग्नोर कर देते हैं जिसकी वजह से शादीशुदा जिंदगी में धीरे-धीरे खटास आने लगती है। अगर आप चाहते हैं आपकी शादीशुदा जिंदगी हमेशा खुशहाल बनी रहे, समय के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होता जाए, तो इसके लिए इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं कुछ ऐसी ही टिप्स, जिनपर ध्यान देकर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बना सकते हैं।

रूल 1: दूसरों के सामने कभी झगड़ा ना करें

पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोंक-झोंक होना आम बात है। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि अपने निजी झगड़े कभी भी दूसरों के सामने ना करें। चाहे सामने परिवार वाले हों, दोस्त हों या कोई और, रिश्ते की बात आप दोनों तक ही रहनी चाहिए। जब आप दूसरों के सामने लड़ते हैं, तो समस्या छोटी हो या बड़ी, उसका असर बहुत गहरा पड़ता है।

सामने वाले लोग आपकी बातों को याद रखते हैं, राय बनाते हैं और कई बार बीच में दखल भी देने लगते हैं। इससे बात सुलझने के बजाय और उलझ सकती है। साथ ही, पति-पत्नी दोनों का सम्मान भी कम होता है। इसलिए अगर किसी बात पर गुस्सा आए तो उस समय खुद को शांत रखें और सही समय पर अकेले में बात करें। कमरे में बैठकर आराम से अपनी बात कहें। इससे आपके बीच हुआ मनमुटाव जल्दी खत्म होगा।

रूल 2: झगड़े को बिना सुलझाए सोने ना जाएं

पति-पत्नी के रिश्ते में दरार सबसे ज्यादा तब पड़ती है जब उनके बीच हुए मनमुटाव को जल्दी खत्म ना किया जाए। अगर पति-पत्नी के बीच कोई नाराजगी है और इस नाराजगी को बिना सुलझाए ही दोनों रात में सो जाएं, तो इससे धीरे-धीरे दोनों के मन में दूरी बढ़ने लगती है। नोक-झोंक चाहे छोटी सी ही बात पर क्यों ना हुई हो, उसे अगर रात में सोने से पहले ना सुलझाया जाए तो अगले दिन वही छोटी बात बड़ी लगने लगती है।

इसलिए कोशिश करें कि सोने से पहले बात साफ कर लें। कई बार एक छोटी सी सॉरी आपके मन के सभी गिले शिकवे को दूर कर देती है। इसलिए हर बात पर कोई बड़ा फैसला लेना जरूरी नहीं है, अगर सॉरी से बात बन जाए तो बोलकर झगड़े को खत्म कीजिए और एक दूसरे को गले लगा कर सारी शिकायतें खत्म कीजिए।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।