2 Line Shayari For Friends: फेसबुक-व्हाट्सऐप स्टेटस पर दोस्तों के लिए लगाएं ये दिल छू लेने वाली शायरियां
दोस्ती का रिश्ता सबसे खास होता है, जिसमें न कोई नियम होता है और न ही कानून। सभी की जिंदगी में एक ऐसा दोस्त होना चाहिए, जिससे आप अपने दिल की बात खुलकर कह सकें। अगर आप अपने दोस्त के लिए अपना प्यार जाहिर करना चाहते हैं, तो कुछ शायरियां शेयर करें।

तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना...दोस्ती का रिश्ता बेहद खास होता है, जिसमें कुछ भी सोचना नहीं पड़ता। आपका दोस्त मन और दिल की बात बिना कहे ही समझ लेता है और फिर आपको खुश भी कर देता है। हर इंसान की जिंदगी में ऐसा दोस्त जरूर होना चाहिए, जिससे वह अपनी सभी बातों को शेयर कर सकें। अगर आपकी जिंदगी में कोई ऐसा दोस्त है, जो बेहद खास है तो उसके लिए अपना प्यार जरूर जाहिर करें। दोस्त एक दूसरे के लिए शायरियां कम ही लिखते हैं लेकिन आप फेसबुक-व्हाट्सऐप पर दोस्तों के लिए कुछ सुंदर शायरियां लिखकर स्टेटस में शेयर करें। यहां हम दोस्तों के लिए कुछ खास शायरी आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
1-मेरे यार को दोस्ती का सलाम, तू है मेरा सब कुछ यही है बस मेरा विश्वास।
दोस्ती का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। ये एक ऐसा रिश्ता होता है जो दिल के बहुत करीब होता है।
2- दोस्ती की मिसाल है हमारी कहानी, तू ही मेरा सच्चा दोस्त मेरा साथी, मेरा हमदर्द है।
अगर दोस्त अच्छा हो तो आपका बुरा वक्त भी अच्छा लगने लगता है।
3- तेरी दोस्ती है सबसे अनमोल, दिल से करता हूं हमेशा तेरी सलामती की दुआ
जो दोस्त दिल के करीब होता है। उसकी सलामती की दुआ हमेशा दिल से निकलती है।
4- बचपन की यादों की तरह, हमारी दोस्ती भी है बेहद मीठी
बचपन के दोस्तों की बात ही अलग होती है।
जो जिंदगीभर की खट्ठी मीठी यादों को साथ लेकर चलते हैं।
5- चेहरे पर हंसी, दिल में प्यार, तेरी दोस्ती बनी है हमारी जिंदगी का अहम भाग।
जब दोस्त के साथ आप हर खुशी और गम बांटने लगते हैं तो वह अपनी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं।
6- फूल है गुलाब का तोड़ा नहीं जाता,
आप जैसे दोस्तों को कभी छोड़ा नहीं जाता!
7- सच्ची दोस्ती का रिश्ता बड़ा खास होता है,
हर मुश्किल में दोस्त ही सबसे पास होता है।
8- दोस्ती में ना कोई शर्त होती है ना कोई दूरी,
दिल से निभाई जाए तो हर पल लगती है पूरी।
9- जिंदगी के सफर में दोस्त ऐसे मिल जाएं,
तो हर मुश्किल रास्ते भी आसान बन जाएं।
10- दोस्ती वो रिश्ता है जो वक्त के साथ और गहरा होता है,
हर खुशी में साथ और हर गम में सहारा होता है।
11- दोस्ती में ना दौलत देखी जाती है ना शान,
बस दिल से दिल का होना चाहिए पहचान।
12- कुछ दोस्त जिंदगी की मुस्कान बन जाते हैं,
हर उदासी में खुशियों की जान बन जाते हैं।
13- सच्चे दोस्त कभी दूर नहीं होते,
बस हालात उन्हें थोड़ा व्यस्त कर देते हैं।
14- दोस्ती का रिश्ता सबसे प्यारा होता है,
जो हर गम में भी सहारा होता है।
15- दोस्ती की खुशबू हर पल साथ रहती है,
चाहे दोस्त कितनी भी दूर क्यों न रहते हैं।
16- दोस्ती में ना कोई मतलब होता है,
बस दिल से निभाने का जज्बा होता है।
17- दोस्त वो है जो आपकी खामोशी समझ जाए,
और बिना कहे दिल का हाल जान जाए।
18- दोस्ती का रिश्ता अनमोल होता है,
जो हर वक्त दिल के करीब होता है।
19- जब से तूने मेरी जिंदगी में रखा है कदम, हर मुश्किल को हमने मिलकर झेला है।
एक अच्छा दोस्त कभी भी आपको बुरे वक्त में अकेला नहीं छोड़ता है।
20- दोस्ती का रिश्ता सबसे मजबूत होता है,
जो वक्त के साथ और खूबसूरत होता है।
21- दोस्ती वो रिश्ता है जो दिल से बनता है,
और जिंदगी भर साथ निभाता है।
22- दोस्त वही सच्चा होता है,
जो मुसीबत में नहीं… पार्टी में सबसे पहले आता है।
23- दोस्ती का रिश्ता बड़ा कमाल होता है,
जेब खाली हो तो दोस्त ही एटीएम होता है।
24- दोस्ती का असली मजा तब आता है,
जब दोस्त की बेइज्जती पर भी साथ में हंसी आए।
25- दोस्ती में नो सॉरी नो थैंक्यू होता है,
बस “भाई ट्रीट कब दे रहा है?” होता है।
26- दोस्त वही होता है,
जो बोले – चल पढ़ाई करते हैं… और फिर मोबाइल निकाल लें।
27- दोस्त वो है,
जो कहे डाइट कर… और खुद समोसे खिलाए।
28- दोस्ती का रिश्ता बड़ा अजीब होता है,
गाली भी प्यार से देते हैं।
29- दोस्ती में सबसे ज्यादा मजा तब आता है,
जब बिना वजह हंसी के फव्वारे छूट जाएं।
30- सच्चा दोस्त वही है,
जो कहे – चिंता मत कर, मैं भी फेल हुआ हूं।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


