Happy April Fools' Day 2026 Wishes in Hindi: हंस लो और हंसा लो… इन नए फनी मैसेज से अपनों को कहें ‘हैप्पी अप्रैल फूल’

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

हर साल 1 अप्रैल को मनाए जाने वाले अप्रैल फूल डे पर लोग एक-दूसरे के साथ मजाक और प्रैंक्स करके दिन को खास बनाते हैं। इस मौके पर आप अपने करीबियों को फनी मैसेज भेजकर हंसी-खुशी के साथ उन्हें विश कर सकते हैं।

Happy April Fools' Day 2026 Wishes in Hindi: हंस लो और हंसा लो… इन नए फनी मैसेज से अपनों को कहें ‘हैप्पी अप्रैल फूल’

Happy April Fools Day 2026 Wishes: हर साल 1 अप्रैल को दुनियाभर में लोग एक-दूसरे के साथ मजाक करते हैं और इस दिन को अप्रैल फूल डे (April Fools Day) के तौर पर मनाते हैं। ये दिन हमें सभी के साथ हंसी-खुशी और मजाक के साथ रहने के लिए प्रेरित करता है और इस दिन कोई भी किसी मजाक का बुरा नहीं मानता है। अप्रैल फूल मनाने की शुरुआत भी काफी दिलचस्प है।

16वीं सदी में चार्ल्स IX ने 1564 में नया कैलेंडर लागू किया, जिसमें नए साल की शुरुआत 1 जनवरी से होने लगी। लेकिन उस समय कई लोगों को यह बदलाव पता नहीं चला और वे 1 अप्रैल को ही नया साल मनाते रहे। ऐसे लोगों का मजाक उड़ाने के लिए उन्हें अप्रैल फूल कहा जाने लगा। बस यही से 1 अप्रैल को फूल दिवस के रूप में मनाने लगे हैं। अगर आप भी अप्रैल फूल पर अपने खास लोगों को हंसाना चाहते हैं, तो कुछ चुनिंदा मैसेज भेजते हुए उन्हें 'हैप्पी अप्रैल फूल' कहें।

अप्रैल फूल विश करने के लिए चुनिंदा मैसेज-

1. आज का दिन है मस्ती का,

थोड़ी हंसी और शरारत का,

दिल छोटा मत करना दोस्त,

अप्रैल फूल है आज का।

अप्रैल फूल

2. हंसी-मजाक का है ये मौका,

थोड़ा सा कर लो तुम भी धोखा,

बुरा न मानना मेरे यार,

आज है अप्रैल फूल का त्यौहार।

3. आज कुछ अलग सा माहौल है,

हर तरफ हंसी का रोल है,

समझ जाओ बात मेरे दोस्त,

आज ‘फूल’ बनने का गोल है।

4. ना गुस्सा करना, ना नाराज़ होना,

आज बस थोड़ा सा मजाक सह लेना,

दिल से है ये प्यारा सा फूल,

क्योंकि आज है अप्रैल फूल।

5. थोड़ी सी शरारत, थोड़ी सी मस्ती,

आज की दिनचर्या है बस हंसी-खुशी,

मुस्कुरा दो और मान जाओ यार,

अप्रैल फूल है, नहीं कोई वार।

अप्रैल फूल

6. आज ना कोई सीरियस बात,

बस हंसी-मजाक का साथ,

तैयार हो जाओ मेरे दोस्त,

बनने वाले हो आज ‘फूल’ खास।

7. आज का दिन है funny और cool,

बन जाओ थोड़ा सा playful fool,

April Fool Day की शुभकामनाएं,

हमेशा रहो खुश, ये है rule।

8. मजाक करो पर प्यार से,

दिल जीतो अपने व्यवहार से,

April Fool Day की यही सीख,

रिश्ते बनते हैं सत्कार से!

9. मुस्कान से दिन की शुरुआत करो,

थोड़ा सा मजाक भी साथ करो,

April Fool Day का यही संदेश,

खुश रहो और सबको खुश करो।

10. हंसते रहो, हंसाते रहो,

मजाक में भी दिल ना दुखाओ,

April Fool Day पर बस इतना,

प्यार और खुशी फैलाते जाओ!

11. सीरियस मत लेना आज की बात,

बस मजाक का है ये दिन खास,

दिल पे मत लेना मेरे यार,

अप्रैल फूल है, करो स्वीकार

12. ना गुस्सा, ना कोई टेंशन,

आज है फुल ऑन मस्ती का सेशन,

तैयार हो जाओ मेरे कूल,

क्योंकि बनोगे आज अप्रैल फूल

13. थोड़ा हंसना, थोड़ा हंसाना,

आज का काम है बस मुस्कुराना,

समझ जाओ मेरे दोस्त,

आज है तुम्हें ‘फूल’ बनाना

14. आज ना कोई काम की बात,

बस मजाक और हंसी का साथ,

बुरा न मानो दिल से यार,

अप्रैल फूल है, करो प्यार

15. कभी हम आपको, कभी आप हमें,

आज मौका है सबको छेड़ने का,

मुस्कुरा दो और मान जाओ,

अप्रैल फूल है… टाइम है खेल का

16. आज हर मैसेज पे शक करना,

हर दोस्त से थोड़ा बचकर रहना,

क्योंकि हर कोई है कूल,

और बनाने में लगा है ‘अप्रैल फूल’

17. हंसी का है ये दिन निराला,

सबने आज मजाक संभाला,

आप भी मुस्कुरा लो दिल खोल,

क्योंकि आज है अप्रैल फूल

1 लाइन वाले अप्रैल फूल मैसेज-

18. आज के दिन जो भी सीरियस ले, वही असली अप्रैल फूल

19. आपको देखकर याद आया, आज अप्रैल फूल है

20. सावधान, आज हर दोस्त बन सकता है आपका फूल मास्टर

21. आपकी मासूमियत ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, हैप्पी अप्रैल फूल

22. आज दिल से एक ही दुआ, आप जल्दी फूल बन जाएं

23. आप बहुत अच्छे हैं, इसलिए सबसे पहले आपको ही बनाया

24. आज हर मैसेज पर शक करो, वरना बन जाओगे फूल

April Fools Day 2026 Pranks Ideas

25. सोच-समझकर हंसना आज, कहीं आप पर ही मजाक न हो जाए

26. आज के दिन भरोसा कम और हंसी ज्यादा रखो

27. आपको टैग कर रहा हूं, क्योंकि आप आज के स्पेशल अप्रैल फूल हो

28. ना दिल दुखाना, ना किसी को रुलाना बस हंसी-खुशी दिन बिताना प्यारा सा मजाक करना और सबको हंसाना!

29. छोटी-छोटी खुशियों में जीना सीखो, हर पल को हंसकर पीना सीखो, April Fool Day यही सिखाता है, दूसरों को हंसाना भी सीखो।

30. हंसी से दिन सजाओ दोस्तों को थोड़ा उलझाओ लेकिन दिल साफ रखना और सबको मुस्कुराओ! हैप्पी अप्रैल फूल

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।