Good Morning Shayari: 15 नई रोमांटिक शायरी के साथ बीवी या गर्लफ्रेंड के दिन को बनाएं खास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिन की शुरुआत और भी खास हो जाती है जब किसी अपने का गुड मॉर्निंग मैसेज आ जाता है। अपनी गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील कराना है तो सुबह-सवेरे भेज दें ये रोमांटिक से गुड मॉर्निंग शायरी वाले मैसेज, पढ़ते ही शर्मा जाएगी।

Shayari in hindi
शायरी इन हिंदी

प्यार का रिश्ता ही ऐसा होता है, जिसमे ना दूर रहा जाता है और ना ही पास। खासतौर पर पहला-पहला प्यार हो तो उसकी धड़कन दिल में अलग ही महसूस होती है। रात के बाद आई नई सुबह एक तरोताजगी दिल में लाती है। इसी ताजगी के साथ अपनी गर्लफ्रेंड या बीवी को गुड मॉर्निंग बोलना और भी प्यार को बढ़ा देता है। इन रोमांटिक शायरियों के साथ बोलें गुड मॉर्निंग।

Good Morning Shayari in hindi

1- मेरी आंखों में उनकी तलाश रहती है

हर यादों में उनकी याद रहती है,

कुछ तुम भी दुआ करो इ दोस्त,

यार सुना है दोस्तों की दुआ में

फरिश्तों की फरियाद रहती है।

2- हर दिल में छुपा एक एहसास है

हर नजर को एक नजर की तलाश है,

आपसे दोस्ती यूं ही नहीं कि हमने,

क्या करें हमारी पसंद ही कुछ खास है।

3- कुछ मंजर दिल में उतर जाते हैं

कुछ एहसासों के साए दिल को छू जाते हैं,

बेजान गुलशन में भी फूल खिल जाते हैं,

जब जिंदगी में आप जैसे दोस्त मिल जाते हैं।

4- तु भी कर दे नजरे करम मुझ पे, मैं तुझपे ऐतबार कर दूं,

दीवाना हूं तेरा ऐसा, कि दीवानगी की हद को पर कर दूं।

5- सपने और उम्मीदें बस जुड़ी है तुमसे

हमने तो ये मान लिया है

कि हमारी हस्ती है बस तुम्हारे दम से

6- ना दिल से जाती है मोहब्बत तेरी

ना जाती नहीं आँखों से सूरत तेरी

तेरे जाने के बाद किया है यह महसूस हमने

और भी ज्यादा है हमें जरूरत तेरी।

7- बेपनाह मुहब्बत के सिवा मुझ में कुछ भी नही,

तुम अगर चाहो तो मेरी सांसों की तलाशी ले लो।

8- सुबह की हल्की धूप कुछ याद दिलाती है

हर महकती खुशबू एक जादू जगाती है

कितनी भी व्यस्त क्यों ना हो यह ज़िन्दगी

सुबह-सुबह अपनों की याद आ ही जाती है।

9- सुबह होते ही जब दुनिया आबाद होती ह

आंख खुलते ही दिल में आपकी याद होती है

खुशियों के फूल हों आपके आंचल में

ये मेरे होंठों पे पहली फ़रियाद होती है।

10- सपनों के जहां से अब लौट आओ

हुई है सुबह अब जाग जाओ

चांद तारों को अब कह कर अलविदा

इस नए दिन की खुशियों मे खो जाओ।

11- रात गुजारी फिर महकती सुबह आई

दिल धड़का फिर तुम्हारी याद आई

आंखों ने महसूस किया उस हवा को

जो तुम्हें छू कर हमारे पास आई।

12- सितारों के बिस्तर से सूरज को जगाया है

चांद को रात का मेहमान बनाया है

कोई इंतजार कर रहा है मेरे पैगाम का

ठंडी हवाओं ने मुढे अभी बताया है।

13- उठकर देखिए इस सुबह का नजारा

हवा है ठंडी और मौसम भी है प्यारा

सो गया चांद और छुप गया हर एक तारा

कबूल करिए आप गुड मॉर्निंग हमारा।

14- आज सुबह की पहली किरण मुझसे बोली

बाहर आकर देखो हसीन नज़ारा है

मैंने कहा रुक तो सही

पहले उसे गुड मॉर्निंग मेसेज तो भेज लूं

जिसका चेहरा इस सुबह से भी ज़्यादा प्यारा है

15- उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको

खिलता हुआ फूल खुशबू दे आपको

हम तो कुछ देने के काबिल नहीं है

देने वाला हज़ार खुशियां दे आपको

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिप15 नई रोमांटिक शायरी के साथ बीवी या गर्लफ्रेंड के दिन को बनाएं खास