Shayari in Hindi: वाइफ को भेजें ये 15+ रोमांटिक शायरी, पढ़ते ही तुरंत आपसे कहेंगी ‘I Love You’

Apr 09, 2026 05:34 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और सम्मान से भरा होता है, जिसे चलाने की जिम्मेदारी दोनों की होती है। पार्टनर को एक दूसरे के लिए कुछ स्पेशल करते रहना चाहिए। आप अपनी वाइफ को खूबसूरत शायरी भेजकर प्यार जाहिर कर सकते हैं। यहां से कुछ शायरी चुनें।

Shayari in Hindi: वाइफ को भेजें ये 15+ रोमांटिक शायरी, पढ़ते ही तुरंत आपसे कहेंगी ‘I Love You’

पति-पत्नी का रिश्ता ट्रेन की दो पटरियों की तरह होता है, जिसमें अगर समय-समय पर तेल-पानी न डाला जाए तो ये लंबा नहीं चलता। हस्बैंड-वाइफ के रिश्ते में प्यार-तकरार, नोक-झोंक बराबर होती रहती है लेकिन जरूरी है कि रिश्ते में प्यार बना रहें। एक साथ रहते हुए और सेम रूटीन फॉलो करते हुए कई बार पति-पत्नी का रिश्ता बासी हो जाता है, जैसे प्यार होते हुए भी एहसास की कमी। इस मुरझाए प्यार को फिर से हरा-भरा करने के लिए थोड़ा सा तड़का लगाना चाहिए। अगर आप भी अपने रिश्ते में रोमांस का रस घोलना चाहते हैं, तो कुछ खूबसूरत दिल को छू लेने वाली शायरी पत्नी को भेज दें। इन्हें पढ़ते ही धर्मपत्नी जी खुशी से आई लव यू बोल देंगी या फिर जादुई झप्पी दे देंगी। तो चलिए पढ़िए कुछ सुंदर शायरियां-

वाइफ के लिए 15+ दिल को छू लेने वाली शायरियां-

1- तेरे साथ बिताया हर पल खास लगता है,

तू पास हो तो हर गम भी हल्का लगता है।

2- मेरी हर खुशी की वजह तू ही है,

मेरी जिंदगी की सबसे हसीन दुआ तू ही है।

3- तेरी मुस्कान मेरी पहचान बन गई,

तेरी मोहब्बत मेरी जान बन गई।

4- तू साथ है तो डर कैसा,

हर रास्ता अब घर जैसा।

5- तेरे बिना सब अधूरा सा लगता है,

तू हो तो हर सपना पूरा लगता है।

6- तेरी आंखों में सुकून सा मिलता है,

जैसे हर दर्द यहीं आकर रुकता है।

7- मेरी हर सुबह तेरे नाम से शुरू होती है,

तेरी यादों में ही मेरी रातें पूरी होती हैं।

8- तू मेरी आदत, तू मेरी चाहत है,

तेरे बिना ये दिल बस एक आहट है।

9- तेरे प्यार में ही मेरी दुनिया बसती है,

तेरे बिना ये ज़िंदगी सूनी लगती है।

10- तू है तो हर ख्वाब अपना लगता है,

तेरे बिना हर रिश्ता अधूरा लगता है।

11- तेरे साथ हर मौसम सुहाना लगता है,

तेरा नाम ही दिल को बहाना लगता है।

12- मेरी हर धड़कन में तेरा ही नाम है,

तू ही मेरी मोहब्बत, तू ही मेरा अरमान है।

13- तेरे बिना जीना मुश्किल सा लगता है,

तेरे साथ हर दर्द आसान सा लगता है।

14- तेरे बिना कुछ भी अच्छा नहीं लगता,

तेरे साथ हर गम भी सच्चा नहीं लगता।

15- तू मेरी ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी है,

तेरे बिना ये दुनिया वीरानी है।

16- तेरी हंसी मेरी सबसे बड़ी जीत है,

तू ही मेरे दिल के सबसे करीब है।

17- तेरे प्यार का असर कुछ ऐसा है,

हर दिन अब पहले से भी ज्यादा प्यारा है।

18- तेरे साथ हर लम्हा जादू सा लगता है,

तेरा साथ ही मुझे खुदा सा लगता है।

19- तू मेरी हर खुशी का राज है,

तेरे बिना ये दिल नाराज है।

20- तू ही मेरी मंजिल, तू ही मेरा रास्ता है,

तेरे साथ ही मेरा हर सपना सस्ता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।