Shayari in Hindi: समधी-समधन को भेजें ये 15 चुनिंदा शायरी, रिश्ते में घुल जाएगा अपनापन और प्यार
समधी-समधन का रिश्ता बेहद नाजुक लेकिन खूबसूरत माना जाता है, जिसमें प्यार, सम्मान के साथ हंसी-मजाक भी चलता है। आजकल लोग मैसेज के जरिए जुड़े रहते हैं, ऐसे में आप कुछ शायरियों को भेजकर अपने समधी-समधन संग रिश्ते को और बेहतर बना सकते हैं।

बेटी या बेटे की शादी के बाद जो नया रिश्ता बनता है, उसमें समधी और समधन का स्थान बेहद खास होता है। यह रिश्ता सिर्फ औपचारिकता भर नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच जुड़े विश्वास, सम्मान और अपनापन की एक मजबूत कड़ी होता है। इसकी खूबसूरती इसी बात में छिपी है कि इसमें स्नेह भी होता है, मर्यादा भी और एक खास तरह की समझ भी, जो समय के साथ और गहरी होती जाती है। समधी-समधन का रिश्ता थोड़ा नाजुक जरूर माना जाता है, क्योंकि इसमें हर शब्द और व्यवहार का असर सीधे दिल पर पड़ता है। इसलिए इसमें प्यार के साथ-साथ सम्मान और संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। छोटी-छोटी बातें, जैसे हालचाल पूछना, त्योहारों पर शुभकामनाएं देना या यूं ही कोई प्यारा सा संदेश भेजना, इन सब से यह रिश्ता और भी मजबूत बनता है।
अगर आप भी अपने समधी-समधन के साथ रिश्ते को और ज्यादा मजबूत, खुशहाल और खास बनाना चाहते हैं, तो शायरियों के जरिए अपने जज्बात शेयर करना एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। इन चुनिंदा शायरियों के साथ आप हर सुबह की शुरुआत खुशी और अपनेपन के साथ कर सकते हैं, जिससे न केवल दिन अच्छा बीतेगा बल्कि रिश्ते में भी लगातार गर्माहट और मजबूती बनी रहेगी।
1) दो घरों का संगम बना ये प्यारा साथ,
समधी-समधन से महक उठा हर एक जज्बात।
2) सम्मान की डोर में बंधा ये रिश्ता,
अपनापन इसमें सबसे सच्चा दिखता।
3) हर खुशी में साथ निभाते हैं,
समधी-समधन रिश्ते को सजाते हैं।
4) इज्जत, प्यार और अपनापन,
यही है समधी-समधन का बंधन।
5) न कोई दूरी, न कोई दीवार,
समधी-समधन का रिश्ता है बड़ा शानदार।
6) रिश्तों की ये डोर बड़ी खास है,
समधी-समधन का रिश्ता बड़ा विश्वास है।
7) ये रिश्ता नहीं सिर्फ नाम का,
ये बंधन है पूरे सम्मान का।
8) खामोशियों में भी बात हो जाती है,
जब दिल से दिल की मुलाकात हो जाती है।
9) हर दुआ में बस यही असर रहे,
ये अपनापन यूं ही उम्र भर रहे।
10) इज्जत की खुशबू हर तरफ बिखरी,
ये डोर दिलों को और भी निखरी।
11) दिलों की दूरी पल में सिमट गई,
आपकी मुस्कान से खुशियां लिपट गईं।
12) हर दुआ में शामिल आपका नाम,
समधी-समधन से बढ़ा हमारा मान।
13) ये रिश्ता नहीं बस एक रिवाज़,
ये तो दिलों का सबसे खूबसूरत अंदाज।
14) समधी जी की बातें, समधन जी का अंदाज,
मिलते ही शुरू हो जाता है मजाक का आगाज।
15) समधी जी की हाजिरजवाबी कमाल,
समधन जी दें तो सीधा फाइनल जवाब!
16) मुलाकातें कम सही, धमाका फुल रहता है,
समधी-समधन का लेवल ही अलग चलता है!
17) समधी-समधन की जोड़ी निराली,
घर-घर में इनकी चलती है कहानी!
18) इनके बिना हर फंक्शन अधूरा लगे,
ये आएं तो माहौल खुद-ब-खुद झूम उठे!
19) रिश्ता तो बना था सीधा-सादा,
अब हर मीटिंग बनती है कॉमेडी का अड्डा!
20) थोड़ी नोकझोंक, थोड़ा तड़का,
यही है समधी-समधन संग रिश्ते का असली झटका!
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


