शायराना रोमांटिक अंदाज में पार्टनर को विश करें 'हैप्पी टेडी डे', मैसेज का हर शब्द दिल पर करेगा असर

Feb 10, 2026 08:49 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Teddy Day 2026 Romantic Shayari : अगर आप भी अपने पार्टनर को इस टेडी डे स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो आप उन्हें टेडी गिफ्ट करने के साथ कुछ रोमांटिक मैसेजेस, कोट्स या शायरी मैसेज भी भेज सकते हैं। जिन्हें पढ़कर उनका दिल आपके प्यार में कैद हो जाएगा।

शायराना रोमांटिक अंदाज में पार्टनर को विश करें 'हैप्पी टेडी डे', मैसेज का हर शब्द दिल पर करेगा असर

Teddy Day Quotes And Wishes : वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन यानी 10 फरवरी, टेडी डे 2026 के नाम से मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को टेडी गिफ्ट करने के साथ प्यार का इजहार करने के लिए रोमांटिक मैसेज भी भेजते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को इस टेडी डे स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो आप उन्हें टेडी गिफ्ट करने के साथ कुछ रोमांटिक मैसेजेस, कोट्स या शायरी मैसेज भी भेज सकते हैं। जिन्हें पढ़कर उनका दिल आपके प्यार में कैद हो जाएगा। ते ये हैं टेडी डे की 10 खूबसूरत विशिस और शायरियां हैं, जिन्हें आप मैसेज, कार्ड या सोशल मीडिया पोस्ट में भेजकर अपने प्यार को खास महसूस करा सकते हैं।

क्यूट रोमांटिक टेडी डे शायरी मैसेज के साथ गिफ्ट करें टेडी

1- टेडी की तरह तुम भी हमेशा मुस्कुराते रहना

अपनी क्यूटनेस से इस दिल को बहलाते रहना।

Happy Teddy Day

2- टेडी सा मुलायम दिल है मेरा,

भेज रहा हूं संभालकर रखना,

जब आए प्यार मुझ पर,

मेरे दिए टेडी को हग कर लेना.

Happy Teddy Day

3- काश मेरी जिंदगी में भी वह प्यारा पल आए,

मेरा टेडी मिलते ही आपको हमसे प्यार हो जाए.

Happy Teddy Day 2026

हैप्पी टेडी डे शायरी मैसेज इन हिंदी

4- जिंदगी की राहों में तू एक खास टेडी है,

जो मेरे दिल को सुकून देता है,

तेरे साथ हर दिन हो जैसे हंसी का मौसम,

तू ही मेरी खुशी की वजह है।

Happy Teddy Day

5- प्यार के तोहफे में टेडी बियर भेज रहा हूं,

टेडी की जुबानी तुमसे Love You कह रहा हूं.

Happy Teddy Day 2026

6- टेडी की तरह तुमको सीने से लगाना है,

तुम्हारे साथ हर पल मुस्कुराना है,

काश ये Teddy Day कभी खत्म न हो,

क्योंकि तुम्हें हर दिन प्यार जताना है

7- काश मेरी जिंदगी में भी वो हंसी पल आ जाए,

किसी के आने से जीवन में बहार आ जाए,

टेडी की तरह जो मुझे लिपटा ले सीने से,

और मुझे उससे प्यार हो जाए।

Happy Teddy Day 2026!

8- तुम्हारी बाहों में जो सुकून है,

वो किसी टेडी में कहां…

Happy Teddy Day मेरी जान,

तुम हो मेरे लिए सबसे खास वहां

9- जब मैं पास न होऊं तो इसे गले लगा लेना,

मेरा सारा प्यार इस टेडी से पा लेना।

Happy Teddy Day

10- मोहब्बत के एहसास के साथ भेज रहा हूं एक प्यारा सा टेडी

रखना इसे हमेशा अपने पास, ये याद दिलाएगा तुम्हें हर पल

कि तुम हो मेरे लिए बहुत खास।

Happy Teddy Day

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।