अभी बनाकर ट्राई कर लें ये चटपटा पानी वाला फ्रूट चाट, सेहत और टेस्ट साथ मिलेगा

Mar 08, 2026 04:18 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

tangy water fruit chaat recipe: वजन घटाने के लिए कैलोरी काउंट करती हैं लेकिन चटपटा खाने का दिल कर जाता है तो मन को ना मारे। मजेदार चटपटे पानी वाले फ्रूट चाट को बनाकर खाएं। ये कैलोरी काउंट को भी मेंटेन रखेगा और आपके चटपटा, तीखा खाने की क्रेविंग को भी पूरा कर देगा।

अभी बनाकर ट्राई कर लें ये चटपटा पानी वाला फ्रूट चाट, सेहत और टेस्ट साथ मिलेगा

जब कभी चटपटा खाने का मन करता है सबसे पहले दिमाग में पानी पूरी, गोलगप्पा या चाट का ख्याल आता है। लेकिन ये स्नैक्स अनहेल्दी होते हैं और अगर बाहर का खा रहे तो अनहाइजिनिक भी होते हैं। ऐसे में हेल्दी रहने का गोल कैसे पूरा हो? इस सवाल का जवाब है ये चटपटे पानी वाला फ्रूट चाट। जिसे खाकर आपकी कैलोरी भी नहीं बढ़ेगी और साथ ही चटपटा स्नैक्स खाने की क्रेविंग भी पूरी हो जाएगी। बस नोट कर लें ब्रिष्टीहोमकिचन की ये रेसिपी।

पानी वाला फ्रूट चाट बनाने की सामग्री

अनानास

अमरूद

संतरा

अंगूर

दो हरी मिर्च

पुदीना की पत्तियां एक मुट्ठी

धनिया की पत्तियां फ्रेश

एक चम्मच नमक

काला नमक

एक चुटकी हींग

आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर

आधा चम्मच कुटी लाल मिर्च

एक चम्मच नींबू का रस

आधा कप संतरे का जूस

बर्फ के टुकड़े

हरा सेब

पानी वाले फ्रूट चाट की रेसिपी

  • पानी वाले चटपटे फ्रूट चाट को बनाने के लिए कुछ खट्टे फलों को काट लें। इन फलों में पहले अनानास, अमरूद, अंगूर और संतरा लें। अगर मिल जाए तो हरे वाले सेब भी ले सकती हैं। इन सबको मनचाहे छोटे टुकड़ों में काट लें। संतरे को काट लें और अंदर के बीज निकाल दें। इसी तरह से अनानास को भी छोटे आकार में काट लें। स्वाद को बढ़ाना है तो साथ में कीवी भी मिला दें। कीवी का स्वाद बेहतरीन लगेगा।
  • बस अब सारे फ्रूट्स को किसी कांच के बाउल में रख लें।
  • चटपटा पानी बनाने के लिए धनिया, पुदीना और हरी मिर्च को बर्फ डालकर पीस लें। साथ ही इसमे भुना जीरा, काला नमक, स्वादानुसार सफेद नमक मिलाएं। खट्टास के लिए नींबू का रस आधा चम्मच डाल दें।
  • इस चटनी को बाउल में निकालें और इसमे संतरे का जूस आधा कप डाल दें। अगर गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर चटपटा पानी तैयार करें।

  • अब सारे फलों के ऊपर इस पानी को डालकर रख दें। बस ठंडा-ठंडा सर्व करें।
  • ये चटपटे पानी वाला फ्रूट चाट आपके स्नैक्स की क्रेविंग भी पूरी करेगा और साथ ही कैलोरी काउंट भी नहीं बढ़ाएगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।