सर्दियों में सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें टेस्टी मलाई पराठा, मुंह में घुल जाएगा स्वाद

Jan 15, 2026 03:56 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Malai Parantha Recipe : इस पराठे को पसंद करने वाले लोगों के लिए इसका स्वाद किसी भी फाइव-स्टार पकवान से कहीं ऊपर होता है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी और क्रिस्पी मलाई पराठा।

सर्दियों में सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें टेस्टी मलाई पराठा, मुंह में घुल जाएगा स्वाद

अगर आपने भी बचपन में चोरी-चोरी दूध के पतीले से मलाई निकालकर खाई है तो यह मलाई पराठा रेसिपी आपको ना सिर्फ बेहद पसंद आने वाली है बल्कि बीते दिनों की याद भी ताजा कर देगी। मलाई पराठा एक शाही डिश है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को हर उम्र में बेहद पसंद होती है। मलाई की मखमली बनावट और पराठे की कुरकुरी परत का कॉम्बो मुंह में जाते ही घुल जाता है। इस पराठे को पसंद करने वाले लोगों के लिए इसका स्वाद किसी भी फाइव-स्टार पकवान से कहीं ऊपर होता है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी और क्रिस्पी मलाई पराठा।

मलाई पराठा बनाने के लिए सामग्री

-2 कप गेहूं का आटा

-1/2 कप गाढ़ी फ्रेश मलाई

-2 चम्मच चीनी

-1/4 चम्मच इलायची पाउडर

-2 चम्मच बारीक कटे मेवे (बादाम, पिस्ता)

-घी या तेल पराठा सेंकने के लिए

-चुटकी भर नमक

मलाई पराठा बनाने का तरीका

मलाई पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पराठे का आटा गूंथकर तैयार कर लें। इसके लिए एक बर्तन में आटा, एक चुटकी नमक और थोड़ा सा घी डालकर पानी की मदद से एक नरम आटा गूंथकर 15 मिनट रेस्ट करने के लिए ढककर छोड़ दें।

मलाई की स्टफिंग

पराठे में भरने के लिए मलाई की स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए एक कटोरी में ठंडी और गाढ़ी मलाई लेकर उसमें चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे मिलाएं। इस बात का खास ख्याल रखें कि पराठा बनाने के लिए फ्रेश ठंडी मलाई का ही चुनाव करें। वरना मलाई जल्दी पिघलकर पराठा खराब कर देती है।

पराठा बेलें

आटे की मीडियम साइज की लोई लेकर उसे पूरी की तरह बेल लें। इसके बीच में 2 चम्मच मलाई का मिश्रण रखते हुए किनारों को उठाकर धीरे-धीरे बंद करें। ठीक उसी तरह जैसे हम आलू का पराठा भरते हैं। अब सूखा आटा लगाते हुए हल्के हाथों से पराठा बेलें ताकि मलाई बेलते समय फटकर बाहर न आ जाए।

पराठा सेकें

अब तवे को मीडियम आंच पर गर्म करके उसपर बेला हुआ पराठा डालकर एक तरफ से हल्का सिकने पर पलट दें। इसके बाद पराठे के दोनों तरफ घी या मक्खन लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें।

परोसने का तरीका

मलाई पराठा खाने में इतना टेस्टी होता है कि इसके साथ किसी अन्य सब्जी की जरूरत नहीं पड़ती। आप इसे गरमा-गरम चाय के साथ या फिर बच्चों को टिफिन में जैम के साथ दे सकते हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।