
सब्जी/अचार के बिना भी खूब टेस्टी लगती हैं मूली की क्रिस्पी पूड़ियां, फटाफट सीख लें रेसिपी!
सर्दियों में मूली के पराठे तो आपने खूब खाए होंगे, लेकिन क्या मूली की पूड़ी ट्राई की है? अगर अभी तक नहीं तो फटाफट से ये रेसिपी तो सीख लें। घर में सभी को इनका क्रिस्पी स्वाद खूब पसंद आने वाला है।
सर्दियों के सीजन की शुरुआत होते ही बाजार में खूब मूली आने लगती है। इसके पराठे, सब्जी और पत्तों की टेस्टी भुजिया हर घर में बनती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसकी पूड़ियां भी बनाई जा सकती हैं? जी हां, मूली की पूड़ियां एक तो बहुत ही क्रिस्पी बनती हैं और इनका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। बस बनाते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना होता है और फटाफट आप इन्हें ब्रेकफास्ट या लंच के लिए तैयार कर सकती हैं। तो चलिए मूली की पूड़ी बनाने की परफेक्ट रेसिपी जान लेते हैं, जिसे इस विंटर सीजन आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

मूली की पूड़ी बनाने की सामग्री
मूली की क्रिस्पी पूड़ी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - 2 बड़े साइज की मूली, हरी मिर्च, पुदीना के पत्ते, अदरक का टुकड़ा, डेढ़ कप आटा, आधा कप मैदा, 2 चम्मच तेल, चिली फ्लेक्स (ऑप्शनल) कलौंजी, अजवाइन और स्वादानुसार नमक।
ऐसे बनाएं क्रिस्पी मूली की पूड़ियां
मूली की पूड़ियां बनाने के लिए सबसे पहले मूली को छील लें, फिर इसे कद्दूकस कर लें। अब हाथों से निचोड़ते हुए इसका पानी निकाल लें। लगभग आधा कप मूली तैयार हो जाएगी। खुशबू और स्वाद को एन्हांस करने के लिए आप थोड़े से पुदीना के पत्ते भी बारीक काटकर इसमें मिला सकती हैं। साथ ही कटी हुई हरी मिर्च, घिसा हुआ अदरक भी मिलाएं।
अब बारी है आटा लगाने की। इसके लिए एक कटोरी में तैयार मूली की स्टफिंग लें। इसमें गेहूं का आटा, मैदा, दो चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक, चिली फ्लेक्स और कलौंजी डालकर मिक्स कर लें। हाथों से मसलते हुए अजवाइन एड करें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त सा आटा गूंथ लें। आटे को लगभग 10 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें, फिर इसकी पूड़ियां बेलकर तल लें। बहुत ही टेस्टी और क्रिस्पी पूड़ियां बनकर तैयार होंगी।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




