Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीwinter special know how to make tasty chicken masala omelette recipe in hindi
भूल जाएंगे पुरानी सारी रेसिपी, जब चखेंगे मसालेदार चिकन आमलेट का स्वाद

भूल जाएंगे पुरानी सारी रेसिपी, जब चखेंगे मसालेदार चिकन आमलेट का स्वाद

संक्षेप:

Chicken Masala Omelette Recipe : इस तरह बनाए गए आमलेट में जूसी चिकन के टुकड़े और चटपटे मसालों का मेल होता है, जो महज एक नाश्ता नहीं बल्कि खाने वाले के लिए एक 'सुकून' बन जाता है।

Jan 09, 2026 06:26 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Chicken Masala Omelette Recipe : ठंड के मौसम में गरमा-गरम पराठों के साथ परोसा गया आमलेट, ना सिर्फ स्वाद का ख्याल रखता है बल्कि आपकी भूख को भी बढ़ा देता है। ज्यादातर लोगों का आमलेट बनाने का तरीका एक जैसा ही होता है। लेकिन आप अगर एक ही तरह के स्वाद वाले आमलेट को खाकर बोर हो चुके हैं तो स्वाद में थोड़ा ट्विस्ट देकर ट्राई करें चिकन मसाला आमलेट। इस तरह बनाए गए आमलेट में जूसी चिकन के टुकड़े और चटपटे मसालों का मेल होता है, जो महज एक नाश्ता नहीं बल्कि खाने वाले के लिए एक 'सुकून' बन जाता है। प्रोटीन से भरपूर यह रेसिपी सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने के साथ स्वाद को एक अलग लेवल पर ले जाती है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी और हेल्दी चिकन मसाला आमलेट।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:ठंड में बनाएं मुंह में घुल जाने वाला गर्मा-गरम सॉफ्ट मलाई कोफ्ता,नोट करें रेसिपी

चिकन मसाला आमलेट बनाने के लिए सामग्री

-3-4 अंडे

-1 कप उबला हुआ श्रेडेड चिकन

-1 मीडियम साइज बारीक कटा प्याज

-2-3 हरी मिर्च (स्वाद अनुसार)

-1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

-लाल मिर्च

-हल्दी

-गरम मसाला

-काली मिर्च

-मक्खन या देसी घी तलने के लिए

-मुट्ठी भर हरा धनिया गार्निश करने के लिए

Chicken Masala Omelette Recipe

चिकन मसाला आमलेट बनाने का तरीका

चिकन मसाला आमलेट बनाने के लिए सबसे पहले चिकन तैयार करें। इसके लिए एक पैन में थोड़ा मक्खन गरम करके उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और बारीक कटा प्याज भूनें। अब उबला हुआ चिकन और थोड़े सूखे मसाले डालकर 2 मिनट फ्राई कर लें। इसके बाद एक बर्तन में अंडे तोड़कर उसमें नमक, काली मिर्च और खूब सारा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद तवे पर घी डालकर फेंटा हुआ अंडा फैलाएं। जब अंडा हल्का पकने लगे, तो तैयार चिकन की फिलिंग बीच में रखें। इसके बाद आमलेट को फोल्ड करके दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।

सर्दियों के लिए टिप्स

आमलेट में थोड़ी सी कुटी हुई काली मिर्च और बारीक कटी अदरक का इस्तेमाल थोड़ा ज्यादा मात्रा में करने से न केवल स्वाद बढ़ेगा बल्कि सर्दी-खांसी से लड़ने में भी मदद मिलेगी।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।