Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीwinter special know how to make hotel style soft shahi malai kofta recipe step by step in hindi
कड़ाके की ठंड में मुंह में घुल जाएगा गर्मा-गरम सॉफ्ट शाही मलाई कोफ्ता, नोट करें होटल वाली रेसिपी

कड़ाके की ठंड में मुंह में घुल जाएगा गर्मा-गरम सॉफ्ट शाही मलाई कोफ्ता, नोट करें होटल वाली रेसिपी

संक्षेप:

Shahi Malai Kofta Recipe :  अगर आप भी इस कड़कड़ाती ठंड में अपनों के लिए कुछ खास और जायकेदार बनाने की सोच रहे हैं, तो मलाई कोफ्ता की ये होटल स्टाइल रेसिपी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

Jan 08, 2026 02:10 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों की गुलाबी ठंड के बीच मन अगर कुछ गर्मा-गरम और जायकेदार खाने का करने लगे तो सबसे पहला ख्याल शाही मलाई कोफ्ते का आता है। मुंह में घुल जाने वाले पनीर के मुलायम कोफ्ते और काजू-क्रीम से तैयार नवाबी ग्रेवी न सिर्फ शरीर को गर्माहट देती है, बल्कि किसी भी आम शाम को एक शाही जश्न में बदल देती है। अगर आप भी इस कड़कड़ाती ठंड में अपनों के लिए कुछ खास और जायकेदार बनाने की सोच रहे हैं, तो मलाई कोफ्ता की ये होटल स्टाइल रेसिपी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे बनाए जाते हैं शाही मलाई कोफ्ते स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

शाही मलाई कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री

-250 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर

-2 मीडियम साइज उबले हुए आलू (मैश किए हुए)

-2-3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर या मैदा (बाइंडिंग के लिए)

-बारीक कटे हुए काजू और किशमिश

- 3 बड़े टमाटर की प्यूरी

- 2 बड़े प्याज का पेस्ट

-1/2 कप ताजी मलाई या क्रीम

-10-12 काजू का पेस्ट(भिगोकर पिसे हुए)

-तेजपत्ता

-दालचीनी

-2 इलायची

- 3-4 लौंग

शाही मलाई कोफ्ता बनाने की विधि

शाही मलाई कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, उबले आलू, थोड़ा सा नमक और कॉर्नफ्लोर मिलाकर एक नरम डो बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद छोटी लोई के बीच में कटे हुए काजू-किशमिश डालकर गोल बॉल्स बनाकर तैयार कर लें। अब कड़ाही में तेल गरम करके इन कोफ्तों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। इस बात का खास ख्याल रखें कि कोफ्तों को ज्यादा तेज आंच पर फ्राई ना करें। ऐसा करने से वो बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह सकते हैं।

कोफ्तों की शाही ग्रेवी तैयार करें

अब एक दूसरी कड़ाही में 2 चम्मच तेल या घी गरम करके उसमें खड़े मसाले और जीरा डालें। अब प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। थोड़ी देर सभी चीजों को भूनने के बाद टमाटर की प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, और धनिया पाउडर डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे। अब इसमें काजू का पेस्ट मिलाकर 2 मिनट तक और चलाएं। इसके बाद ग्रेवी में आवश्यकतानुसार पानी (लगभग 1 कप) डालकर उबाल आने दें। आखिर में ग्रेवी में ताजी मलाई, गरम मसाला और हाथों से क्रश की हुई कसूरी मेथी डालें। जिससे ग्रेवी में असली 'शाही' स्वाद आता है।

ध्यान रखें ये टिप्स

मलाई कोफ्ता बनाते समय कभी भी कोफ्तों को ग्रेवी में डालकर उबालें नहीं। ऐसा करने से कोफ्ते ग्रेवी में ही ज्यादा पकने से टूट सकते हैं। सर्विंग डिश में पहले कोफ्ते रखें, फिर ऊपर से गरम ग्रेवी डालें और हरे धनिये से सजाएं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;