Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीWinter Special Healthy and tasty Amla Apple Jam Recipe
बाजार के जैम को कहें अलविदा, घर पर बनाएं पौष्टिक आंवला-सेब की जैम!

बाजार के जैम को कहें अलविदा, घर पर बनाएं पौष्टिक आंवला-सेब की जैम!

संक्षेप:

आंवला-सेब से बना यह हेल्दी जैम स्वाद और सेहत का अनोखा संगम है। बिना केमिकल और प्रिजर्वेटिव के तैयार यह रेसिपी नाश्ते में पोषण बढ़ाती है और बच्चों-बड़ों सभी के लिए एक स्वादिष्ट विकल्प बन जाती है।

Nov 14, 2025 04:55 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों के मौसम में बाजार में तरह-तरह के जैम मिलने लगते हैं लेकिन इनमें प्रिजर्वेटिव और अतिरिक्त चीनी की मात्रा अक्सर सेहत के लिए सही नहीं होती। ऐसे में घर पर बना आंवला-एप्पल जैम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। विटामिन C से भरपूर आंवला और फाइबर-रिच सेब का यह मेल स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्राकृतिक सामग्री से तैयार जैम शरीर को पोषण देने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाता है जो खासतौर पर मौसम बदलने के समय बेहद जरूरी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आवश्यक सामग्री: 1 कप आंवला– बीज निकालकर कटा हुआ, 1 कप सेब– छिलका हटाकर कद्दूकस या बारीक कटा, 1 से 1¼ कप चीनी/गुड़, ½ कप पानी, 1 छोटी चम्मच नींबू रस, ½ छोटी चम्मच दालचीनी पाउडर, 1 चुटकी इलाइची पाउडर (वैकल्पिक)

आंवला-सेब जैम बनाने की विधि

  1. आंवला और सेब उबालें- एक पैन में आंवला, सेब और पानी डालकर 10–12 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। जब फल नरम हो जाएं, गैस बंद कर दें।
  2. मिश्रण को मैश करें- पके हुए आंवला और सेब को अच्छी तरह मैश करें या हल्का ब्लेंड कर लें। टेक्सचर आपकी पसंद के अनुसार रखें।
  3. चीनी/गुड़ मिलाकर पकाएं- अब ब्लेंड किया हुआ मिश्रण वापस पैन में डालें। इसमें चीनी या गुड़ मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं। मिश्रण गाढ़ा होने तक 10–15 मिनट लगातार चलाते रहें।
  4. फ्लेवर मिलाएं- अब इसमें नींबू रस, दालचीनी और इलाइची पाउडर डालें। नींबू स्वाद बढ़ाने और जैम को लंबे समय तक टिकाने में मदद करता है।
  5. सही कंसिस्टेंसी चेक करें- एक प्लेट पर थोड़ा सा जैम डालें। अगर वह फैल नहीं रहा है तो जैम तैयार है।
  6. स्टोर करें- पूरी तरह ठंडा होने पर इसे साफ, सूखे ग्लास जार में भरकर फ्रिज में रखें। यह 2–3 सप्ताह आसानी से चल जाता है।

ये भी पढ़ें:सर्दियों का हेल्दी नाश्ता: पौष्टिक बाजरा–मेथी चीला रेसिपी

विशेष टिप: बाजार के जैम की तुलना में यह घर का बना जैम अधिक ताजा, सुरक्षित और पौष्टिक है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी यह रेसिपी तेजी से ट्रेंड कर रही है और लोग इसे अपने विंटर डाइट में शामिल कर रहे हैं। यह बच्चों के लंचबॉक्स में पराठा, ब्रेड या चपाती के साथ आसानी से दिया जा सकता है। वहीं बड़ों के लिए भी नाश्ते में एक हेल्दी स्प्रेड का विकल्प बनता है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।