Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीwinter recipe quick easy vegetable pulao recipe to make in pressure cooker

सर्दी में खाना पकाने का मन नहीं तो फटाफट बनाएं कुकर में सब्जियों से भरा पुलाव, रायते-चटनी से स्वाद होगा डबल
संक्षेप:
Vegetable Pulao Recipe In Pressure Cooker: ठंड के मौसम में रजाई से निकलकर खाना पकाने का मन नहीं करता। तो इस आसान से हेल्दी पुलाव की रेसिपी को नोट कर लें। जो बिना ज्यादा समय गंवाए फटाफट तैयार हो जाएगी।
Dec 05, 2025 12:44 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
सर्दियों के मौसम में रजाई से बाहर निकलकर खाना बनाना सबसे मुश्किल काम लगता है। अगर आपको भी अक्सर खाना बनाने में आलस आता है लेकिन बाहर का अनहेल्दी फूड नहीं खाना चाहतीं। तो फटाफट प्रेशर कुकर में वेजिटेबल पुलाव की ये रेसिपी नोट कर लें। जिसे बच्चे-बड़े सब चाव से खाएंगे और सेहत भी दुरुस्त रहेगी। इस पुलाव को चटनी और रायते के साथ सर्व करें। नोट कर लें वेजिटेबल पुलाव बनाने की रेसिपी।
वेजिटेबल पुलाव बनाने की सामग्री
एक कप चावल
हरी मटर
दो चम्मच तेल
जीरा
प्याज दो कटे हुए
दो गाजर बारीक कटी हुई
हरी मिर्च
हरी धनिया कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर
पनीर फ्राई की हुई
धनिया भुनी हुई
देसी घी या बटर
नमक स्वादानुसार
वेजिटेबल पुलाव बनाने की रेसिपी
- प्रेशर कुकर में बस दस मिनट में ये पुलाव बनकर रेडी हो जाएगा। इसे बनाने की आसान सी रेसिपी को नोट कर लें।
- सबसे पहले चावल को धोकर पानी में भिगो दें।
- अब सारी सब्जियों को धोकर छोटा-छोटा काट लें। गाजर, मटर के अलावा आप चाहें तो इसमे फूलगोभी, शिमला मिर्च, बींस भी ऐड कर सकती हैं।
- प्रेशर कुकर में सबसे पहले तेल डालें और तेल के गर्म होते ही उसमे जीरा डाल दें।
- जीरा हल्का सा ही चटके तभी साथ में दो कटी हुई प्याज को डाल दें।
- प्याज को लाल करने के साथ ही उसमे हरी मटर, गाजर और हरी मिर्च को भी काटकर डाल दें।
- सारी सब्जियों को चलाते हुए पकाएं। साथ ही इसमे धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें।
- नमक स्वादानुसार डालकर चलाएं और सब्जियों को भूनते रहें।
- सब्जियों के भुनने के बाद कुकर में चावल और साथ में फ्राई किया हुआ पनीर भी डाल दें।
- पानी डाले और कुकर में सीटी लगाएं।
- दो से तीन सीटी के बाद कुकर खोल दें। ऊपर से फ्रेश कटी धनिया और साथ में देसी घी डालकर मिक्स करें और घरवालों को परोसें।

लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




