Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीwinter food healthy breakfast millet chef share tasty easy bajra mooli ka paratha recipe
मिलेट शेफ से सीख लें बाजरा मूली का पराठा बनाने का ये तरीका, आसान है रेसिपी

मिलेट शेफ से सीख लें बाजरा मूली का पराठा बनाने का ये तरीका, आसान है रेसिपी

संक्षेप:

Bajra mooli paratha recipe: टेस्टी और हेल्दी फूड खोज रहे हैं तो बनाकर खाएं बाजरा और मूली का पराठा। बाजरा के साथ मूली को मिलाकर बने इस पराठे की रेसिपी मिलेट शेफ ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। जिसे आप भी बनाकर ट्राई करें।

Nov 08, 2025 07:58 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ठंड का मजा सीजनल फूड्स को खाकर बढ़ जाता है। खासतौर पर जब आपको इन फूड्स के फायदों के बारे में पता हो। सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने के ढेर सारे फायदे हैं। लेकिन सिंपल रोटी खाकर बोर ना हो बल्कि और भी कई मजेदार डिशेज बनाकर ट्राई करें। जैसे ये बाजरा मूली का पराठा। जिसे खाने के बाद आप नॉर्मल पराठे का स्वाद ही भूल जाएंगे। तो नोट कर लें मिलेट शेफ की बताई ये बाजरा मूली का पराठा की रेसिपी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाजरा मूली का पराठा की सामग्री

मूली

बाजरे का आटा

अदरक

हरी मिर्च

अजवाइन

देसी घी

काली मिर्च

करी पत्ता

मूली का पराठा बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले मूली को अच्छी तरह से धोकर छील लें।
  • फिर कद्दूकस कर लें। मूली के पानी को निचोड़कर निकाल दें।
  • अब बाजरे का आटा लेकर उसमे कद्दूकस की हुई मूली को मिला दें। हमेशा आटे से दोगुनी मात्रा में घिसा हुई मूली डालें।
  • साथ ही इसमे बारीक कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डाल दें।
  • साथ ही स्वाद बढाने के लिए करी पत्ता, आधा चम्मच काली मिर्च और एक चम्मच अजवाइन डाल दें। साथ में स्वादानुसार नमक डाल दें।
  • अब मूली को आटे में अच्छी तरह से मिक्स करें। अगर जरूरत हो तो पानी लें। नहीं तो केवल मूली के पानी की मदद से ही पूरे आटे को गूंथ लें।
  • अब बेलन पर सूखा आटा फैलाकर हाथों की मदद से थपथापकर पराठे को बेल लें। बाजरे की रोटी और पराठा बनाने के लिए बेलन का इस्तेमाल ना करें बल्कि इसे किसी गीले कपड़े की मदद से फैलाकर रोटी का आकार दें।
  • तवे को गर्म करें और उस पर देसी घी डाल दें। जब तवा गर्म हो जाए तो इस पर तैयार पराठे को डाल दें और सेंके। इसी तरह से दूसरी तरफ से भी करीब म
  • गर्मागर्म बनाकर सबको सर्व करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।