बरसात में तुरंत लगता है फफूंद तो स्टोर करने के बेस्ट तरीका जानिए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

खजूर को अगर आप अंदर से बिना देखे सीधा मुंह में रख लेते हैं तो आपको ऐसा करने से खुद को रोकना चाहिए। क्योंकि इसके अंदर फंगस या फिर कीड़े हो सकते हैं। ऐसा गलत तरह से स्टोर करने की वजह से होता है। यहां सीखिए खजूर स्टोर करने का सही तरीका।

Learn the right way to store dates.
सीखिए सही तरह से खजूर स्टोर करने का तरीका

खजूर एक मीठा और पौष्टिक फल है। जिसे खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है। फाइबर, पोटैशियम और कुछ मिनरल्स से भरपूर होने की वजह से लोग दूध, दलिया, शेक या मिठाइयों में इसका इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग इसे यू ही स्नैक के तौर पर खाते हैं। हालांकि, इसे खाते समय आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए। जैसे ज्यादातर लोग खजूर को बिना खोले साबुत खा लेते हैं। ऐसा करना एक बड़ी गलती साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार बाहर से फ्रेश दिखने वाले खजूर अंदर से खराब हो सकते हैं। इंस्टाग्राम पर आए दिन ऐसी वीडियोज सामने आती हैं जिनमें दिखाया जाता है कि खजूर के अंदर कीड़े हैं। ऐसा तब होता है जब खजूर को सही तरह से स्टोर ना किया जाए। यहां हम बता रहे हैं खजूर स्टोर करने का सही तरीका ताकी इनमें फंगस और कीड़े लगने से बचाया जा सके।

कैसे पहचानें की खजूर खराब है-

-फफूंद/मोल्ड

-अजबी खट्टी या सड़ी हुई गंध

-बहुत ज्यादा चिपचिपापन या गीलापन

-रंग या टेक्सचर में बदलाव

-कीड़े या उनके निशान

कैसे स्टोर करें खजूर

1) कमरे के तापमान पर रखें

आप खजूर को कमरे के तापमान पर तभी रख सकते हैं जब ये अच्छी तरह सूखा हुआ होऔर मौसम बहुत गर्म या नम नहीं हो। इसे रखने के लिए साफ और पूरी तरह से सूखा हुआ डिब्बा लें। फिर इसमें अंदर खजूर रखें और एयरटाइट पैक करें। इस डिब्बे पर सीधी धूप, गैस/चूल्हे की गर्मी और नमी से दूर रखना है। एक बात का ध्यान रखें कि बार-बार डिब्बा खोलने से बचें और गर्म और उमस वाले मौसम में कमरे के तापमान पर लंबे समय खजूर तक रखना सही नहीं है।

2) फ्रिज में रखें

इन दिनों मौसम गर्म और उमस भरा है। ऐसे मौसम में फ्रिज में रखना अच्छा ऑप्शन है। इसे रखने के लिए खजूर को बिना धोए डिब्बे में रखें। अगर पैकेट खुला है, तो खजूर को साफ एयरटाइट कंटेनर या जिप-लॉक बैग में डालें। कंटेनर में ज्यादा खाली हवा न छोड़ें। फ्रिज में रखने पर इन्हें नमी और पानी से बचा सकते हैं। एक बार में जितने खाने हैं उतने ही निकालें।

3) लंबे समय के लिए फ्रीजर

अगर खजूर की मात्रा ज्यादा है और आप लंबे समय के लिए स्टोर करना चाहते हैं तो फ्रीजर का इस्तेमास करें। इसके लिए खजूर को छोटे-छोटे खाने के बैग में पैक करें। इन पैकेट पर तारीख लिखें, फिर जितने खाने हैं उतने निकालें और थोड़ी देर कमरे के तापमान पर रखें। कुछ देर में खजूर पहले कीतरह नरम हो जाएंगे।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाबरसात में तुरंत लगता है फफूंद तो स्टोर करने के बेस्ट तरीका जानिए