Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीWarm, Crispy, and Spicy The Perfect Lachha Gobhi Paratha Recipe
इस ट्रिक के साथ बनाएं गोभी का लच्छेदार पराठा, चटपटा स्वाद सभी को खूब पसंद आएगा!

इस ट्रिक के साथ बनाएं गोभी का लच्छेदार पराठा, चटपटा स्वाद सभी को खूब पसंद आएगा!

संक्षेप:

Lachha Gobhi Paratha Recipe: गोभी का पराठा आपने नॉर्मली बनाकर तो खूब खाया होगा, इस बार क्यों ना इसे थोड़ा सा ट्विस्ट दे दिया जाए? ज्यादा कुछ नहीं बस फिलिंग थोड़ी और चटपटी हो जाएगी, साथ में पराठा लच्छेदार भी बनेगा। 

Nov 21, 2025 09:42 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों में भरवां पराठे खाने का मजा अलग ही है। गरमा-गरम चाय के साथ चटपटी फिलिंग वाले पराठे, खाने में भी स्वाद लगते हैं और पोषण से भी भरपूर होते हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा बनने वाले पराठों में से एक है, फूलगोभी का पराठा। गोभी का भरवां पराठा हर किसी को पसंद आता है। अब आपने इसे नॉर्मली बनाकर तो खूब खाया होगा, इस बार क्यों ना इसे थोड़ा सा ट्विस्ट दे दिया जाए? ज्यादा कुछ नहीं बस फिलिंग थोड़ी और चटपटी हो जाएगी, साथ में पराठा लच्छेदार भी बनेगा। तो चलिए इस बार ये वाली रेसिपी ट्राई कीजिए, यकीनन आपके घर में सभी को पसंद आएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लच्छा गोभी का पराठा बनाने के लिए सामग्री

लच्छा गोभी का पराठा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- 1 फूलगोभी, नमक, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, 1 चम्मच अचार का मसाला, धनिया पत्ता, कटी हुई हरी मिर्च, बेसन (1 चम्मच), कलौंजी, चिली फ्लेक्स और तेल या घी।

ऐसे बनाएं लच्छेदार गोभी का पराठा

लच्छेदार गोभी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले फिलिंग तैयार कर लें। इसके लिए फूलगोभी को छोटे टुकड़ों में काटकर कद्दूकस कर लें या फिर चॉपर में ग्राइंड कर लें। अब गोभी में एक चम्मच नमक डालकर 5 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें, फिर इसे हाथों से निचोड़ते हुए सारा एक्सट्रा पानी बाहर निकाल लें। इसके बाद गोभी में स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च, हल्दी मसाला, धनिया पाउडर जैसे बेसिक मसाले एड करें और साथ ही आचार का मसाला, हरा धनिया पत्ता, हरी मिर्च और एक चम्मच बेसन भी एड कर दें। अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें, आपकी चटपटी फिलिंग बनकर तैयार है।

पराठे के लिए गेहूं का आटा लगाकर तैयार कर लें। एक लोई बेलकर पराठे की शेप दें और उसमें गोभी की फिलिंग अच्छी तरह फैला दें। एक और लोई बेलकर पराठे की शेप दें और इसके ऊपर रख दें। अब इन्हें चाकू की मदद से लंबा-लंबा काट लें। एक-एक पीस को रोल करते हुए लोई बना लें। इसके ऊपर जरा सा हरा धनिया पत्ता, चिली फ्लेक्स और कलौंजी डालें और बेलकर पराठे की शेप दें। अब तवे पर देसी घी या तेल लगाकर इन्हें गोल्डन होने तक अच्छी तरह सेंक लें। चटपटे लच्छेदार गोभी के पराठे तैयार हैं।

ये भी पढ़ें:मुंह में घुल जाएंगे ये नर्म पालक के कोफ्ते, बच्चे भी स्वाद ले कर खाएंगे, रेसिपी
ये भी पढ़ें:जरा सा नमक-मिर्च डालकर बना लें टेस्टी अमरूद पापड़, शेफ पंकज ने शेयर की रेसिपी
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।