तड़के वाली दही-मिर्च की चटनी से 2 की भूख में 4 रोटी खा लेंगे घरवाले, देखें वायरल रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Viral Dahi Lal Mirch Chutney: रोटी पराठे के साथ एक बार ये दही लाल मिर्च की तड़के वाली चटनी जरूर बनाकर ट्राई करें। इसका तीखा चटपटा स्वाद आपको खूब पसंद आएगा। कभी सब्जी बनाने का मन हो, तो झटपट से चटनी तैयार कर सकते हैं।

Viral Dahi Lal Mirch Chutney

जब रोज की वही सब्जी-दाल खा कर मन भर जाए और कुछ तीखा-चटपटा सा खाने का जी करे, तो चटनी से बेस्ट ऑप्शन शायद ही कोई हो। खासकर गर्मियों में तो तरह-तरह की चटनियां बनती हैं, जिन्हें रोटी और छाछ के साथ खा कर मजा आ जाता है। आज एक ऐसी ही वायरल चटनी की रेसिपी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। अगर आप तीखा पसंद करते हैं तो ये लाल मिर्च और दही वाली चटनी आपकी फेवरिट बनने वाली है। इसमें तड़का भी लगाया जाता है, जिससे जायका और बढ़ जाता है। ये चटपटी सी चटनी ऐसी है कि अगर आपको दो रोटी की भूख है तो आराम से चार खा जाएंगे। गर्मियों में जब ज्यादा कुकिंग का मन ना करे और झटपट कुछ टेस्टी बनाना हो, रोटी के साथ ये चटनी एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन रहेगी। आइए रेसिपी जान लेते हैं -

दही-लाल मिर्च की वायरल चटनी बनाने के लिए सामग्री

ये तीखी-चटपटी सी सूखी लाल मिर्च और दही की चटनी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- कश्मीरी लाल मिर्च (5-6, भिगोई हुई), दही (250 ग्राम), लहसुन की कली (5-6), कटी हुई प्याज (1), जीरा (1 चम्मच), मुट्ठीभर ताजा धनिया पत्ता। वहीं तड़के के लिए आपको तेल (1-2 चम्मच), धनिया पाउडर (आधा चम्मच), नमक (स्वादानुसार) और नींबू के रस की आवश्यकता होगी।

इस चटनी से एक की भूख में दो रोटी खा लेंगे, विधि

चटनी बनाने के लिए सबसे पहले साबुत कश्मीरी लाल मिर्च को पानी में भिगोकर रख दें। लगभग आधा घंटे के लिए इन्हें ऐसी ही छोड़ना है। अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है तो तेज गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगोना भी काफी रहता है। अब एक मिक्सर लें और उसमें ये भिगोकर रखी हुई साबुत लाल मिर्च, दही, लहसुन की कलियां, कई हुई प्याज, जीरा और धनिया पत्ता डालकर पीस लें। आपको इसे दरदरा सा पीस लेना है, जैसी चटनी की कंसिस्टेंसी होनी चाहिए।

अब चटनी में तड़का लगाने की बारी है। तड़के के लिए एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। अब इसमें चटनी वाला मिक्सचर मिलाएं। साथ में कुछ बेसिक मसाले भी एड करें, जैसे- धनिया पाउडर और नमक। अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है तो थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर भी एड कर सकते हैं। वैसे ये चटनी काफी तीखी होती है, इसलिए मिलाने की जरूरत नहीं। इन्हें मिक्स करते हुए लगभग 2 से 3 मिनट के लिए पका लें। तड़के वाली चटनी बनकर रेडी है।

स्वाद की टिप: आखिर में चटनी में कुछ नींबू के रस की बूंदे मिलाएं। काफी टैंगी सा स्वाद आता है, जो चटनी में बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा आप थोड़े से कटे हुए फ्रेश हरा धनिया पत्ता भी एड कर सकते हैं। बहुत ही टेस्टी चटनी बनती है। इसे रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीतड़के वाली दही-मिर्च की चटनी से 2 की भूख में 4 रोटी खा लेंगे घरवाले, रेसिपी