वैलेंटाइन डे पर बनाएं रागी चॉकलेट ब्राउनी, प्यार और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है रेसिपी

Feb 06, 2026 09:25 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share

Ragi Chocolate Brownie Recipe : रागी चॉकलेट ब्राउनी खाने वाले के स्वाद में ऐसा जादू बुनती हैं कि टेस्ट करने वाला व्यक्ति पहचान ही नहीं पाता कि इसमें मैदा बिल्कुल नहीं है। वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के लिए बनाया यह एक 'गिल्ट-फ्री' तोहफा, स्वाद में जितनी रिच है, अहसास में उतना ही खास है।

वैलेंटाइन डे पर बनाएं रागी चॉकलेट ब्राउनी, प्यार और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है रेसिपी

Valentine Day Special Dessert Recipe : वैलेंटाइन डे 2026 के मौके पर अगर आप पार्टनर को प्यार भरा मीठा सरप्राइज देना चाहते हैं, जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो, तो रागी चॉकलेट ब्राउनी एक परफेक्ट रेसिपी हो सकती है। अक्सर लोगों को यह लगता है कि हेल्दी खाना बोरिंग होता है, लेकिन यह ब्राउनी उस बात को गलत साबित कर देती है। इस डेजर्ट रेसिपी में रागी के सोंधेपन के साथ डार्क चॉकलेट की मिठास भी है। यह खाने वाले के स्वाद में ऐसा जादू बुनते हैं कि टेस्ट करने वाला व्यक्ति पहचान ही नहीं पाता कि इसमें मैदा बिल्कुल नहीं है। वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के लिए यह एक 'गिल्ट-फ्री' तोहफा, स्वाद में जितनी रिच है, अहसास में उतना ही खास है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है यह टेस्टी और हेल्दी रागी चॉकलेट ब्राउनी रेसिपी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रागी चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए सामग्री

-1 कप रागी का आटा

-1/4 कप कोको पाउडर

-100 ग्राम डार्क चॉकलेट (कटी हुई)

-3/4 कप ब्राउन शुगर

-1/2 कप दही या दूध

-1/2 कप पिघला हुआ मक्खन या घी

-1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

-1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस

-अखरोट या चोको चिप्स गार्निशिंग के लिए

रागी चॉकलेट ब्राउनी बनाने का तरीका

रागी चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करके ब्राउनी टिन को ग्रीस करके बटर पेपर लगा दें। अब एक बाउल में डार्क चॉकलेट और मक्खन या घी को माइक्रोवेव में पिघला लें। अब इस मिश्रण में गुड़ का पाउडर, दही या दूध और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। एक अलग बर्तन में रागी का आटा, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर छानकर रख लें। धीरे-धीरे सूखे मिश्रण को गीले मिश्रण में मिलाएं। लेकिन ऐसा करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण को ज्यादा तेज न फेंटें।

बेक करें- बैटर को टिन में डालकर ऊपर से अखरोट या चोको चिप्स छिड़ककर 25-30 मिनट तक बेक करें। ब्राउनी को तय समय बाद टूथपिक डालकर चेक करें कि वह पककर तैयार हुई की नहीं। अगर टूथपिक ब्राउनी से साफ निकल जाए (या थोड़े से क्रम्ब्स हों), तो ब्राउनी बनकर तैयार है।

वैलेंटाइन डे स्पेशल टिप्स-

हार्ट शेप: ब्राउनी के ठंडा होने पर इसे 'हार्ट शेप' के कुकी कटर से काटें।

टॉपिंग: ऊपर से थोड़ी पिघली हुई सफेद चॉकलेट से दिल बनाएं या स्ट्रॉबेरी के साथ सर्व करें।

हेल्दी ट्विस्ट: अगर आप अंडा खाते हैं, तो दही की जगह 2 अंडे इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे ब्राउनी और भी सॉफ्ट बनेगी।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।