ऑरेंज फ्लेवर पानी पुरी: इस बार घर पर बनाएं अलग और टेस्टी गोलगप्पे
अगर आप गोलगप्पे के शौकीन हैं और कुछ नया स्वाद ट्राई करना चाहते हैं, तो ऑरेंज फ्लेवर पानी पुरी जरूर बनाएं। संतरे के रस से बना यह टैंगी पानी गोलगप्पों का स्वाद और भी मजेदार बना देता है।

पानी पुरी या गोलगप्पे भारत का बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे इसका स्वाद पसंद ना हो। आमतौर पर गोलगप्पों का पानी धनिया और पुदीना से बनाया जाता है, लेकिन अगर आप इसमें थोड़ा नया स्वाद जोड़ना चाहते हैं तो ऑरेंज फ्लेवर पानी पुरी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। संतरे के रस से बनने वाला यह पानी हल्का मीठा, खट्टा और बहुत ही ताजगी भरा होता है। इसका टैंगी स्वाद गोलगप्पों को एक नया और मजेदार फ्लेवर देता है। खास बात यह है कि इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है।
ऑरेंज पानी पुरी बनाने के लिए सामग्री
इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए:
2 कप संतरे का जूस
1 कप ठंडा पानी
1 छोटा चम्मच काला नमक
स्वाद अनुसार नमक
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच जलजीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
आधे नींबू का रस
1 छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
1 छोटा चम्मच इमली की चटनी
थोड़ी पुदीने की पत्तियां
2 बड़े चम्मच बूंदी
1 कप सोडा वॉटर
ऑरेंज पानी पुरी बनाने की विधि
- सबसे पहले संतरे को अच्छी तरह धो लें और उनका ताजा जूस निकाल लें।
- अब एक बड़े बाउल में संतरे का जूस डालें। इसके बाद इसमें ठंडा पानी मिलाएं।
- अब इसमें एक-एक करके काला नमक, नमक, जीरा पाउडर, जलजीरा पाउडर और चाट मसाला डालें।
- इसके बाद नींबू का रस, हरी मिर्च का पेस्ट और इमली की चटनी भी मिला दें।
- अब इसमें पुदीने की पत्तियां और बूंदी डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अंत में इसमें सोडा वॉटर डालें, जिससे पानी में हल्की फिज़ आ जाएगी और स्वाद और भी मजेदार हो जाएगा।
- बस आपका ऑरेंज फ्लेवर पानी पुरी का पानी तैयार है।
कैसे करें सर्व
- इस पानी को फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा कर लें।
- अब क्रिस्पी गोलगप्पों में उबले आलू और चने की स्पाइसी फिलिंग भरें और ऊपर से ऑरेंज फ्लेवर वाला पानी डालकर सर्व करें।
- यह गोलगप्पे स्वाद में बहुत ही अलग और ताजगी भरे लगते हैं।
जरूरी टिप्स
- अपने स्वाद के अनुसार नमक और मसाले की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- अगर संतरे ज्यादा मीठे नहीं हैं तो थोड़ा सा चीनी भी डाल सकते हैं।
- इस रेसिपी को हमेशा ठंडा सर्व करें, इससे इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है।
करें ट्राई! अगर आप गोलगप्पों में नया स्वाद ट्राई करना चाहते हैं, तो ऑरेंज फ्लेवर पानी पुरी जरूर बनाएं। इसका खट्टा-मीठा और टैंगी स्वाद हर किसी को पसंद आ सकता है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


