Healthy Snack: मूंग दाल से बनाएं टेस्टी पॉपकॉर्न, मिनटों में तौयार होगा हाई-प्रोटीन स्नैक

Shubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Healthy Evening Snack: अगर शाम की भूख में कुछ क्रंची और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो मूंग दाल पॉपकॉर्न ट्राई करें। यह हाई-प्रोटीन स्नैक घर पर आसानी से बन जाता है और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।

Healthy Snack: मूंग दाल से बनाएं टेस्टी पॉपकॉर्न, मिनटों में तौयार होगा हाई-प्रोटीन स्नैक

शाम होते ही अक्सर कुछ हल्का, कुरकुरा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। ऐसे समय में ज्यादातर लोग चिप्स, नमकीन या बाजार के तले हुए स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। हालांकि ये स्वाद में अच्छे लगते हैं, लेकिन सेहत के लिए ज्यादा अच्छे नहीं माने जाते। अगर आप भी हेल्दी और टेस्टी स्नैक की तलाश में हैं, तो मूंग दाल पॉपकॉर्न एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

पीली मूंग दाल से बनने वाला यह स्नैक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर होता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। इसका क्रंच और स्वाद इतना मजेदार होता है कि आप बाजार के जंक फूड भूल जाएंगे।

मूंग दाल पॉपकॉर्न बनाने के लिए सामग्री

आधा कप पीली मूंग दाल

1-2 बड़े चम्मच तेल

पानी भिगोने के लिए

नमक स्वादानुसार

आधा छोटा चम्मच चाट मसाला

थोड़ा भुना जीरा पाउडर

चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर

मूंग दाल पॉपकॉर्न बनाने की आसान विधि

  1. मूंग दाल को भिगोएं: सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें। अब इसे पर्याप्त पानी में 6-8 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें। अच्छी तरह भीगी हुई दाल ज्यादा अच्छे से फूलती है और कुरकुरी बनती है।
  2. दाल को सुखाना जरूरी है: भीगी हुई दाल का पूरा पानी निकाल दें। अब इसे साफ कपड़े या पेपर टॉवल पर फैला दें। करीब 30-40 मिनट तक दाल को हवा में सूखने दें ताकि उसकी नमी खत्म हो जाए। अगर दाल में ज्यादा पानी रहेगा, तो तलते समय दाल सही तरीके से नहीं फूलेगी।
  3. तेल गर्म करें: अब एक मोटे तले की कढ़ाई या पैन में तेल गर्म करें। तेल को मीडियम आंच पर रखें। तेल सही गर्म हुआ है या नहीं, यह जांचने के लिए उसमें एक दाल का दाना डालें। अगर वह तुरंत ऊपर आ जाए, तो तेल तैयार है।
  4. पॉपकॉर्न की तरह बनाएं: अब गर्म तेल में थोड़ी-थोड़ी दाल डालें और तुरंत ढक्कन लगा दें। कुछ ही सेकंड में दाल पॉपकॉर्न की तरह फूलने लगेगी। बीच-बीच में पैन को हल्का हिलाते रहें ताकि दाल बराबर पक जाए। जब चटकने की आवाज कम हो जाए, तब गैस बंद कर दें।
  5. मसाले डालें और सर्व करें: अब तैयार मूंग दाल पॉपकॉर्न को बाहर निकाल लें। तुरंत ऊपर से नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालें।

ध्यान रखने वाली बातें

  • दाल को अच्छे से सुखाना बहुत जरूरी है।
  • तेल ज्यादा गर्म ना करें।
  • एक बार में ज्यादा दाल ना डालें।
  • ज्यादा मसाले डालने से स्वाद भारी हो सकता है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।