ट्राई करें भरवां शिमला मिर्च की यहां बताई रेसिपी, एयर फ्रायर में भी बनती है अच्छी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गर्मियों के मौसम में भरवां सब्जियों को खाना ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में इस मौसम में अगर आप भरवां शिमला मिर्च की एक अलग रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो यहां बताए तरीके से इसे बनाएं। 

How to make bharwan Shimla mirch

गर्मियों के दिनों में सब्जियों के ऑप्शन कम होते हैं इसलिए अधिकतर घरों में हर दूसरे-तीसरे दिन भिंडी या फिर बैंगन बनाया जाता है। अगर आप गर्मियों में आने वाली इन सब्जियों से परेशान हो गए हैं और कुछ नया-टेस्टी खाना चाहते हैं तो भरवां सब्जियां ट्राई करें। वैसे तो भरवां सब्जी में कई ऑप्शन होते हैं लेकिन भरवां शिमला मिर्च को खास पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए आलू की स्टफिंग की जाती है। अगर आप हर बार एक ही तरह से भरवां शिमला मिर्च बनाकर बोर हो गए हैं तो एक बार यहां बताई रेसिपी ट्राई करें।

भरवा शिमला मिर्च बनाने की सामग्री-

भरवां शिमला मिर्च बनाने के लिए आपको चाहिए शिमला मिर्च, 4 से 5 उबले आलू, आधा छोटा चम्मच जीरा, हींग चुटकी भर, हरी मिर्च, 100 ग्राम पनीर, आधा कप स्वीट कॉर्न, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक, 3/4 छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी, मुट्ठी भर हरा धनिया, कुकिंग के लिए तेल।

भरवां शिमला मिर्च बनाने की विधि

भरवां शिमला मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर ऊपर से डंठल वाला हिस्सा काटकर अलग कर दें। फिर इसके अंदर के बीज और रेशे निकालकर इसे खोखला कर लें। अब एक तरफ रख दें और स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें जीरा चटकाएं और अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें आलू डालें और सूखे मसाले डाल दें। अब इसमें पनीरो के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर डाल दें और स्वीट कॉर्न भी डाल दें। अच्छे से मिलाएं और फिर इसमें अमचूर मसाला और गरम मसाला डालें।

अंत में हरा धनिया डालें और फिर अच्छे से मिक्स करने के बाद स्टफिंग को ठंडा होने के लिए रख दें। जब स्टफिंग ठंडी हो जाए तो इसे शिमला मिर्च के अंदर अच्छी तरह दबा-दबा कर भरें। अब पैन में तेल गर्म करें और फिर सभी शिमला मिर्च को पूरी तरह से सेक लें। अच्छे से सेकने के बाद सर्व करें।

एयर फ्रायर में कैसे बनाएं

एयर फ्रायर में पकाने के लिए चाहें तो शिमला मिर्च को चोड़े गोलाकार में काट लें। फिर इसे 180 डिग्री सेलसियस पर 15 मिनट के लिए एयर फ्राई कर लें। ध्यान रखें इसे एयर फ्रायर में बनाते समय थोड़ा बहुत तेल लगाएं।

फोटो क्रेडिट- देसी रेसिपीज

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीट्राई करें भरवां शिमला मिर्च की यहां बताई रेसिपी,एयर फ्रायर में भी बनती है अच्छी