खजूर के बीजों का कमाल! घर पर बनाएं कॉफी जैसा स्वाद देने वाला पाउडर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कॉफी पसंद है ? अगर हां तो एक बार खजूर के बीजों से कॉफी पाउडर बनाकर तैयार करें। इस पाउडर की खुशबू बिल्कुल कॉफी के जैसी लगती है। यहां सीखिए इस पाउडर को बनाने का तरीका। 

खजूर सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए रोजाना 2 से 3 खजूर खाने की सलाह दी जाती है। ये शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं, पाचन सुधरते हैं और खून की कमी दूर करते हैं। यह आयरन, फाइबर, कैल्शियम और पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। खजूर के अंदर मौजूद बीजों को अक्सर फेंक दिया जाता है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बीज भी बहुत काम आ सकते हैं। जी हां, खजूर के बीजों से कॉफी पाउडर बनाया जा सकता है। ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन असल में ये कॉफी का एक बेहतरीन ऑप्शन है। अगर आप कॉफी पीना पसंद करते हैं तो एक बार इस पाउडर के साथ अपनी कॉफी बना सकते हैं। यहां सीखिए खजूर के बीजों से कॉफी पाउडर कैसे बनाएं।

खजूर बीजों से कॉफी पाउडर कैसे बनाएं

खजूर के बीजों से कॉफी पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले बीजों को पानी से अच्छी तरह से धोएं। इसके लिए एक बर्तन में पानी भरें और फिर इसमें बीजों को डालकर भीगो दें। फिर बीजों को पानी से निकालें और फिर एक कपड़े को बिछाएं। इसके ऊपर सभी बीजों को रखें और फिर दबाते हुए बीजों को सुखाएं। जब ये सूख जाएं तो एक पैन गर्म करें और खजूर के बीजों को ड्राई रोस्ट करना शुरू कर दें। बीजों को अच्छी तरह से पूरी तरह काला होने तक बीजों को रोस्ट करें। फिर इन्हें ठंडा होने दें और कुछ बीजों को कूटने के बाद मिक्सर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। खजूर के रोस्टेड बीजों को पाउडर बनाने तक ब्लेंड कर लें। बीजों के इस पाउडर को एक कांच के कंटेनर में स्टोर करें और कॉफी की जगह पर इस्तेमाल करें।

खजूर बीजों के पाउडर के फायदे

आम इंस्टेंट कॉफी से अलग नैचुरली कैफीन-फ्री है, इसमें एसिडिटी कम है और यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। ये कॉफी का एक हेल्दी और हैरान कर देने वाला ऑप्शन है। माना जाता है कि खजूर के बीज से बनी कॉफी की महक बिल्कुल असली कॉफी जैसी होती है। इसका स्वाद बढ़िया, रोस्टेड और हल्का नटी होता है, जो इसे कैफीन-फ्री कॉफी का एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर और पेट के लिए हल्की होती है। साथ ही, जो लोग कैफीन कम खाना चाहते हैं, तो उनके लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है।

टिप- बीजों को पूरी तरह से काला होने तक भूनना है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।