बिना गांठ वाला परफेक्ट रागी मुड्डे बनाने का आसान तरीका, Recipe
रागी मुड्डे दक्षिण भारत का एक पारंपरिक और बेहद पौष्टिक व्यंजन है। कैल्शियम, फाइबर और आयरन से भरपूर यह डिश सेहतमंद खाने की तलाश करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

रागी मुड्डे कर्नाटक और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में रोजमर्रा के भोजन का अहम हिस्सा है। यह डिश देखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसके पोषण मूल्य इसे सुपरफूड बनाते हैं। रागी यानी फिंगर मिलेट हड्डियों, पाचन और ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह डिश लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है, इसलिए वजन नियंत्रित करने वालों के लिए भी अच्छी मानी जाती है।
अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि रागी मुड्डे में गाठें (लम्प्स) पड़ जाते हैं या वह बहुत सख्त बन जाता है। लेकिन सही तरीका अपनाया जाए तो घर पर भी बिल्कुल होटल-स्टाइल सॉफ्ट और शाइनी रागी मुड्डे बनाए जा सकते हैं।
रागी मुड्डे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
रागी का आटा – 1 कप
पानी – 2½ से 3 कप
नमक – स्वादानुसार (वैकल्पिक)
घी – ½ से 1 छोटा चम्मच
रागी मुड्डे बनाने की विधि
- रागी का घोल तैयार करें: सबसे पहले ½ कप पानी में रागी का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक स्मूद स्लरी बना लें। ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ ना रहे।
- पानी उबालें: एक भारी तले की कढ़ाही या पैन में बाकी पानी और घी डालें और उबाल आने दें। चाहें तो इसमें थोड़ा नमक मिला सकते हैं।
- रागी डालें: जब पानी उबलने लगे, तो आंच धीमी कर दें और तैयार रागी स्लरी को धीरे-धीरे डालते जाएं। इस दौरान लगातार चलाते रहना बहुत जरूरी है।
- लगातार चलाएं: लकड़ी के स्पैचुला या मजबूत चम्मच से लगातार चलाते रहें। कुछ ही मिनटों में मिश्रण गाढ़ा होकर आटे की तरह इकट्ठा होने लगेगा।
- पकने दें: जब यह पूरी तरह इकट्ठा होकर पैन छोड़ने लगे, तो ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 5–7 मिनट के लिए दम दें।
- मुड्डे का आकार दें: दम के बाद ढक्कन हटाएं और मिश्रण को अच्छे से बीट करें। थोड़ी मेहनत के बाद रागी का मिश्रण शाइनी और इलास्टिक दिखने लगेगा। अब हाथों को गीला करें और मिश्रण से गोल-गोल बॉल यानी मुड्डे का शेप बना लें।
शेफ टिप
रागी के आटे को सीधे उबलते पानी में डालने से हमेशा गांठें पड़ती हैं। पहले स्लरी बनाना सबसे जरूरी स्टेप है, इससे रागी मुड्डे हमेशा स्मूद बनते हैं।
परोसने का तरीका: रागी मुड्डे को आमतौर पर सांभर, चिकन करी, सब्जी या दाल के साथ परोसा जाता है।
रागी मुड्डे सिर्फ एक पारंपरिक रेसिपी नहीं, बल्कि सेहत का पावरहाउस है। सही तकनीक और थोड़े धैर्य से आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं और रोजमर्रा के खाने में शामिल कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


