Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीTraditional Bihari Aloo Dum Recipe Rich Spicy and Authentic Taste
बिहार का स्पेशल आलू दम कभी आपने ट्राई किया है? चावल के साथ खूब टेस्टी लगती है ये डिश!

बिहार का स्पेशल आलू दम कभी आपने ट्राई किया है? चावल के साथ खूब टेस्टी लगती है ये डिश!

संक्षेप:

Bihari Style Aloo Dum Recipe: दम आलू की सब्जी आपने भी कई बार खाई होगी लेकिन ये बिहारी स्टाइल आलू दम जरा हटकर है। इसकी मसालेदार ग्रेवी रोटी-पराठे से ले कर चावल के साथ भी बड़ी टेस्टी लगती है।

Dec 04, 2025 09:21 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कभी ऑथेंटिक बिहारी खाना खाया होगा, तो एक बात की गारंटी है कि उसका स्वाद आपके दिल में अपनी अलग ही छाप छोड़ जाएगा। आपने कई बिहारी डिशेज जैसे फेमस लिट्टी-चोखा, दाल-भात खाई होंगी लेकिन क्या कभी बिहार का स्पेशल आलू दम ट्राई किया है? अभी तक नहीं किया तो यकीन मानिए आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। दम आलू की सब्जी आपने भी कई बार खाई होगी लेकिन ये बिहारी स्टाइल आलू दम जरा हटकर है। इसकी मसालेदार ग्रेवी रोटी-पराठे से ले कर चावल के साथ भी बड़ी टेस्टी लगती है। तो चलिए आज एकदम ऑथेंटिक बिहारी आलू दम की रेसिपी जानते हैं, जो एक बार आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आलू दम बनाने के लिए सामग्री

आलू दम बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - छोटे आलू (आधा किलो), नमक, हल्दी पाउडर, सरसों का तेल, जीरा (आधा चम्मच), 2 लौंग, 2 हरी इलायची, 1 बड़ी इलायची, दालचीनी का टुकड़ा, मेथी दाना, 2 सूखी लाल मिर्च, 2 तेज पत्ता, 3-7 कटी हुई प्याज, आधा इंच अदरक का टुकड़ा, आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर, 2 कटे हुए टमाटर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला (आधा चम्मच), हरा धनिया पत्ता।

ऐसे बनाएं बिहारी स्टाइल आलू दम

सबसे पहले छोटे आलू उबालकर छील लें और इनमें कांटे वाली चम्मच की मदद से थोड़े छेद कर लें। अब सरसों का तेल गर्म करें, उसमें चुटकी भर नमक, हल्दी मिलाएं और ये आलू गोल्डन होने तक फ्राई कर लें। इसके बाद एक पैन में दोबारा सरसों का तेल गर्म करें, उसमें जीरा, लौंग, दालचीनी का टुकड़ा, हरी और बड़ी (काली) इलायची, मेथी दाना, सूखी हुई लाल मिर्च और तेज पत्ता डालें। फिर कटी हुई प्याज डालकर गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।

एक मिक्सर ग्राइंडर में काली मिर्च, लहसुन की कलियां, अदरक और जीरा डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को भुनी हुई प्याज में एड करें। ऊपर से बेसिक मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाकर भून लें। अब कटे हुए टमाटर एड करें और तेल छोड़ने तक पका लें। इसके बाद फ्राई किए हुए आलू डालकर मसाले के साथ मिक्स करें। थोड़ा पानी एड करें और ढककर सब्जी को 10 मिनट के लिए कुक होने दें। फ्रेश हरा धनिया एड करें और गरमा-गरम आलू दम एंजॉय करें।

ये भी पढ़ें:कुकर में 2 सीटी लगाकर फटाफट बना लें मसाला भात, घी डालकर लगते हैं खूब टेस्टी!
ये भी पढ़ें:सर्दियों की स्पेशल है मेथी वाली चटपटी कढ़ी, ये तड़का लगाकर दोगुना हो जाएगा स्वाद
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।