Tofu Recipe: घर पर टोफू बनाना है? ये आसान तरीका जानकर कहेंगे- इतना सिंपल था!
Tofu Step-by-Step Recipe: बाजार जैसा मुलायम और स्वादिष्ट टोफू घर पर बनाना चाहते हैं? कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप आसानी से बढ़िया टोफू तैयार कर सकते हैं। जानिए ऐसे आसान टिप्स जो हर बार बेहतर नतीजा दिलाने में मदद करेंगे।

आजकल टोफू बहुत से लोगों की रसोई का हिस्सा बन चुका है। चाहे वजन कम करना हो, शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन देना हो या फिर पनीर का हल्का विकल्प ढूंढना हो, टोफू हर मामले में पसंद किया जाता है। लेकिन कई लोग जब इसे घर पर बनाने की कोशिश करते हैं, तो कभी यह बहुत सख्त बन जाता है, तो कभी टूटने लगता है।
ऐसे में मेहनत भी खराब होती है और स्वाद भी वैसा नहीं मिलता जैसी उम्मीद होती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान टिप्स की मदद से आप घर पर बिल्कुल मुलायम, स्वादिष्ट और बढ़िया टोफू तैयार कर सकते हैं।
घर पर टोफू बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
स्टेप 1: सोयाबीन भिगोएं
सबसे पहले सोयाबीन को अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें रातभर या कम से कम 8 से 10 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। इससे दाने फूल जाएंगे और आसानी से पिस जाएंगे।
स्टेप 2: सोयाबीन पीसें
भीगे हुए सोयाबीन का पानी निकाल दें। अब इन्हें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पीस लें। आपको एक चिकना मिश्रण तैयार करना है।
स्टेप 3: सोया दूध निकालें
एक बड़े बर्तन पर सूती कपड़ा रखें और पिसे हुए मिश्रण को उसमें डालें। अब कपड़े को दबाकर सारा दूध निकाल लें। बचा हुआ गूदा अलग कर दें।
स्टेप 4: सोया दूध उबालें
निकाले गए सोया दूध को एक बड़े बर्तन में डालकर मध्यम आंच पर 15 से 20 मिनट तक उबालें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे ना लगे।
स्टेप 5: दूध को फाड़ें
आंच बंद कर दें और दूध को 2 से 3 मिनट ठंडा होने दें। अब धीरे-धीरे नींबू का रस डालें और हल्के हाथ से चलाएं। कुछ ही देर में दूध फटने लगेगा और पानी अलग दिखाई देने लगेगा। अगर दूध पूरी तरह ना फटे तो थोड़ा और नींबू का रस मिला सकते हैं।
स्टेप 6: मिश्रण छानें
एक छलनी में सूती कपड़ा बिछाएं और फटे हुए दूध को उसमें डाल दें। अब अतिरिक्त पानी निकलने दें।
स्टेप 7: टोफू को आकार दें
कपड़े के चारों कोनों को इकट्ठा करके अच्छी तरह बांध दें। इसके ऊपर कोई भारी बर्तन या वजन रख दें। इसे 30 से 45 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। जितनी देर दबाव रहेगा, टोफू उतना ही अच्छी तरह सेट होगा।
स्टेप 8: ठंडे पानी में रखें
सेट हो जाने के बाद टोफू को कपड़े से निकालें और 10 मिनट के लिए ठंडे पानी में डाल दें। इससे इसकी बनावट और बेहतर हो जाती है।
स्टेप 9: काटकर इस्तेमाल करें
अब टोफू को मनचाहे आकार में काट लें। इसे सब्जी, सलाद, सैंडविच या नाश्ते में इस्तेमाल कर सकते हैं।
परफेक्ट टोफू बनाने के लिए जरूरी टिप्स
- सोयाबीन को पर्याप्त समय तक जरूर भिगोएं।
- सोया दूध को उबालते समय लगातार चलाते रहें और नींबू का रस धीरे-धीरे डालें।
- बहुत ज्यादा वजन ना रखें, वरना टोफू सख्त हो सकता है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


