बिना मिक्सी के ऐसे बनाएं टमाटर-धनिया की चटपटी चटनी, मिनटों में तैयार होगी स्वाद से भरपूर रेसिपी
टमाटर-धनिया की चटनी हर कोई खाना पसंद करता है, सादे दाल-चावल के साथ भी ये चटपटा स्वाद जोड़ देती है। मिक्सर में चटनी पीसना बिल्कुल आसान होता है लेकिन उसका स्वाद सिलबट्टे जैसा नहीं होता। अगर आप सिलबट्टे वाली चटनी खाना पसंद करते हैं, तो उसे बनाने का आसान तरीका हम आपको बताते हैं।

धनिया-टमाटर की चटनी का स्वाद हर राज्य के लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है, बस इसे बनाने का तरीका हर जगह थोड़ा अलग है। झारखंड में आज भी लोग सिलबट्टे पर धनिया-टमाटर की चटनी पीसकर खाते हैं, जिससे उसका असली स्वाद मिल जाए। मिक्सर में चटनी पीसना तो काफी आसान है लेकिन उससे देसी स्वाद और महक चली जाती है। अगर आप मिक्सर में पीसकर चटनी खाना पसंद नहीं करते हैं, तो सिलबट्टे वाले स्टाइल में टमाटर-धनिया की चटनी बना लें। अब आप कहेंगे कि सिल-बटने में पीसना नहीं आता है, तो हम आपको उसके लिए देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं। इस तरीके में ना ही आपको मिक्सर की जरूरत पड़ेगी और ना ही सिल-बटने की और आपके स्वादिष्ट चटनी की रेसिपी बनकर तैयार हो जाएगी।
चटनी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
टमाटर-धनिया की चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए- 3-4 टमाटर, हरी धनिया, 2-3 कली लहसुन, हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार।
मिक्सर में पीसने का तरीका क्या है
अगर आप किसी भी झंझट में नहीं पड़ना चाहते हैं, तो सभी सामग्री को अच्छी तरह धोकर और काटकर मिक्सर जार में डाल दें और थोड़ा सा पानी डालें। इसके बाद 30-60 सेकंड तक पीस लें। कुछ ही मिनटों में आपकी चटपटी टमाटर-धनिया की चटनी तैयार हो जाएगी। हालांकि, यह तरीका सबसे आसान और तेज है, लेकिन सिलबट्टे या हाथ से कूटी गई चटनी की तुलना में इसका स्वाद और टेक्सचर थोड़ा अलग होता है।
सिल-बटने में कैसे पीसती है चटनी?
सिलबट्टे में पीसने के लिए आपको टमाटर, धनिया, हरी मिर्च को धोकर बारीक काट लेना है और इसी में लहसुन की कली को शामिल करें। अब बटने के पास सभी चीजों को रखें और धीरे-धीरे आगे की ओर खिसकाकर चटनी को पीस लें। इसमें आपकी चटनी मिक्सर जैसी महीन नहीं होगी, थोड़ी दरदरी रहेगी। सिलबट्टे वाली चटनी का स्वाद बिल्कुल देसी और महक भी बढ़िया होगी।
बिना मिक्सी-सिलबट्टे के कैसे बनाएं?
अगर आपके घर में न सिलबट्टा है और न ही मिक्सर, तो चिंता की कोई बात नहीं। आप एक आसान देसी जुगाड़ से भी स्वादिष्ट चटनी बना सकती हैं। इसके लिए सभी सामग्री को बारीक काटकर किसी मजबूत गिलास या अदरक कूटने वाली ओखली में डालें। इसके बाद बेलन या मूसल की मदद से अच्छी तरह कूट लें। अगर स्टील के बर्तन का इस्तेमाल कर रही हैं, तो बेलन से ही कूटें। इस तरीके से आपकी चटनी सिलबट्टे जैसी दरदरी और स्वादिष्ट बनकर तैयार हो जाएगी। आखिर में स्वादानुसार नमक मिलाएं और दाल-चावल या रोटी के साथ मजे से खाएं।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू


