ब्रेड रोल फ्राई करने से पहले जान लें ये सीक्रेट टिप्स, नहीं होंगे ज्यादा ऑयली और भारी
ब्रेड रोल बनाते समय अगर वे ज्यादा तेल सोख लेते हैं, तो स्वाद और सेहत दोनों खराब हो जाते हैं। कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप ब्रेड रोल को कुरकुरा और हल्का बना सकते हैं।

शाम की भूख हो या मेहमानों के लिए कुछ झटपट बनाना हो, ब्रेड रोल हर किसी की पसंद होते हैं। बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ब्रेड रोल अगर ज्यादा तेल सोख लें, तो स्वाद भारी और खाने के बाद असहज महसूस हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ सही तरीकों को अपनाकर ब्रेड रोल को कम तेल में भी परफेक्ट बनाया जा सकता है।
कम तेल वाले ब्रेड रोल बनाने के सिंपल टिप्स
- ब्रेड को सही तरीके से तैयार करें: ब्रेड रोल बनाने में सबसे पहली गलती ब्रेड को ज्यादा भिगो देना होती है। ब्रेड स्लाइस को पानी में डुबाने की बजाय हल्का सा पानी लगाएं और तुरंत निचोड़ लें। ज्यादा नमी होने पर ब्रेड तलते समय तेल सोखने लगती है। (पानी की जगह ठंडे दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।)
- स्टफिंग होनी चाहिए सूखी: ब्रेड रोल की स्टफिंग जितनी सूखी होगी, रोल उतने ही कम तेल सोखेंगे। आलू या सब्जियों को अच्छे से भूनें ताकि उनमें मौजूद नमी निकल जाए। स्टफिंग को पूरी तरह ठंडा होने दें, क्योंकि गरम भरावन से भाप बनती है और तेल ज्यादा लगता है।
- बाइंडिंग के लिए सही चीजें मिलाएं: स्टफिंग में 1–2 चम्मच कॉर्नफ्लोर, ब्रेडक्रंब्स या भुना हुआ सूजी मिलाने से अतिरिक्त नमी एब्जॉर्ब हो जाती है। इससे रोल फ्राई करते समय खुलते नहीं और तेल भी कम सोखते हैं।
- तेल का तापमान है सबसे अहम: तेल अगर ठंडा होगा तो ब्रेड रोल स्पंज की तरह तेल पी जाएंगे। वहीं बहुत ज्यादा गरम तेल में रोल बाहर से जल सकते हैं। इसलिए हमेशा मध्यम आंच पर तेल गरम करें और टेस्ट के लिए थोड़ा सा ब्रेड डालकर देखें- अगर वह धीरे-धीरे ऊपर आ जाए, तो तेल सही है।
- तलते समय इन बातों का रखें ध्यान: ब्रेड रोल को तेल में डालते ही बार-बार ना पलटें। पहले एक साइड अच्छे से सेट होने दें, फिर पलटें। बहुत ज्यादा धीमी आंच पर तलने से बचें, क्योंकि इससे रोल ज्यादा तेल सोखते हैं। मीडियम फ्लेम पर ही फ्राई करें।
- फ्रिज ट्रिक अपनाएं: अगर समय हो, तो तैयार रोल्स को तलने से पहले 10–15 मिनट फ्रिज में रख दें। ठंडे रोल्स तेल में डालते ही जल्दी सेट हो जाते हैं और तेल कम लगता है।
- तलने के बाद क्या करें: ब्रेड रोल्स को तेल से निकालते ही किचन टिश्यू या पेपर नैपकिन पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल सोख लिया जाए। इससे रोल हल्के और कुरकुरे बने रहते हैं।
- हेल्दी विकल्प भी आजमाएं: अगर आप और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो ब्रेड रोल को एयर फ्रायर या ओवन में भी बना सकते हैं। इसमें बहुत कम तेल लगता है और स्वाद भी बरकरार रहता है।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




