सादे पराठे भी खूब टेस्टी लगेंगे! ये 6 चीजें मिलाकर बना लें मसाला, बिना सब्जी-अचार के खा जाएंगे घरवाले!
Recipe: रोज-रोज प्लेन पराठा खा कर बोर हो गए हैं या सब्जी पसंद की नहीं बनी है, तो ये पराठा मसाला एक बार जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद आपके नॉर्मल पराठे को भी इतना टेस्टी बना देगा कि बिना चटनी या सब्जी के सभी शौक से खा लेंगे।

सुबह का नाश्ता हो या लंच, पराठे हर घर में बनते हैं। पराठे के साथ एक फायदा ये भी है कि अगर सब्जी अच्छी ना बनी हो, तो भी आप अचार या दही के साथ इन्हें खा सकते हैं। खैर, कभी आपका कुछ चटपटा खाने का मन हो और घर में कोई सब्जी भी ना बनी हो, तो प्लेन पराठे की जगह ये मसाला पराठा आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। फटाफट से बन जाता है और यकीन मानिए इतना टेस्टी है कि आप स्टफिंग वाले पराठे भूल जाएंगे। इसके लिए आपको बस कुछ मसाले साथ में मिक्स कर के रख लेने हैं और नॉर्मल पराठे बना लेने हैं। ये पराठा मसाला आप आलू, मूली के भरवां पराठे में भी डाल सकते हैं या चाहें तो सिर्फ प्लेन पराठा भी बना सकते हैं। इसके साथ किसी भी चटनी, अचार या सब्जी की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए फटाफट से रेसिपी जान लेते हैं।
पराठा मसाला बनाने के लिए सामग्री
रोज-रोज प्लेन पराठा खा कर बोर हो गए हैं तो ये पराठा मसाला आपको बनाकर जरूर रख लेना चाहिए। एक बार बना लेंगे तो फिर जब भी कुछ चटपटा और टेस्टी सा खाने का मन हो, प्लेन पराठे या स्टफ्ड पराठे में थोड़ा सा ये मसाला डालकर बना लें। इसके लिए आपको धनिया पाउडर (2 चम्मच), लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच), सौंफ का पाउडर (1 चम्मच), अमचूर पाउडर (3-4 चम्मच), नमक (3-4 चम्मच/ स्वादानुसार) और कसूरी मेथी (1 चम्मच) को साथ में मिक्स कर लेना है। बस आपका पराठा मसाला बनकर तैयार है।
पराठा मसाला से बनाएं टेस्टी पराठे
घर में आपकी मनपसंद सब्जी ना बनी हो या फिर प्लेन पराठे को चटपटा ट्विस्ट होना हो, तो इस मसाले से टेस्टी पराठे बनाकर तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले पराठे का आटा लगा लें, जैसे आप नॉर्मल पराठे के लिए लगाते हैं। अब पराठे को गोल शेप में बेल लें, इसपर थोड़ा सा देसी घी या तेल लगाएं फिर अच्छी तरह पराठा मसाला लगा दें। आप ऐसे भी इसका पराठा बना सकते हैं।
हालांकि थोड़ा और टेस्टी पराठा बनाना है, तो इसे चाकू की मदद से लंबा-लंबा काट लें। फिर इसे मोड़ें और गोल लोई की शेप दें। अब नॉर्मली पराठे को गोल शेप में बेल लें। इसपर थोड़ी सी कलौंजी और धनिया पत्ता लगाएं और दोबारा बेलें, फिर तवे पर देसी घी लगाकर बढ़िया से सेंक लें। मसालेदार प्लेन लच्छा पराठा बनकर तैयार हो जाएगा। ये इतना ज्यादा टेस्टी लगता है कि आप इसे बिना किसी चटनी, अचार के सब्जी के ही खा लेंगे। अगर आलू, प्याज या मूली के पराठे बना रहे हैं, तो उनमें भी थोड़ा सा मसाला जरूर मिलाएं; स्वाद दोगुना हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


