इस दिवाली बिना घी, बिना चीनी के बनाएं दानेदार बेसन लड्डू, शेफ बता रहीं रेसिपी

इस दिवाली बिना घी, बिना चीनी के बनाएं दानेदार बेसन लड्डू, शेफ बता रहीं रेसिपी

संक्षेप:

बाहर की मिठाई जहां मिलावटी होती है, वहीं घर की मिठाई में भी चीनी और घी खूब होता है। इस वजह से सेहतपसंद लोग इन्हें खाना अवॉइड करते हैं। इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए शेफ नेहा शाह ने बेसन लड्डू की ऐसी रेसिपी साझा की है, जो बिना चीनी और घी के बन जाएगी।

Oct 15, 2025 07:50 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। अब इस दौरान जमकर मुंह मीठा ना किया जाए, तो भला क्या मजा। लेकिन अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं, तो इन मिठाइयों से दूरी रखनी पड़ेगी। बाहर की मिठाई जहां मिलावटी होती है, वहीं घर की मिठाई में भी चीनी और घी खूब होता है। इस वजह से सेहतपसंद लोग इन्हें खाना अवॉइड करते हैं। बाकी जिन्हें डायबिटीज है या वेट लॉस करना चाहते हैं, वो लोग तो जी भरकर मिठाइयां खा ही नहीं पाते। इसी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए शेफ नेहा शाह ने बेसन लड्डू की ऐसी रेसिपी साझा की है, जो बिना चीनी और घी के बन जाएगी। यानी सेहत भी बनी रहेगी और स्वाद भी। तो चलिए फटाफट सीख लेते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नो शुगर, नो घी लड्डू बनाने के लिए सामग्री

हेल्दी और टेस्टी बेसन लड्डू बनाने के लिए आपको जिन चीजें की जरूरत पड़ेगी वो हैं- पिसे हुए भुने चने (लगभग 180 ग्राम), आलमंड बटर (60 ग्राम), कटे हुए बादाम (30ग्राम) और मिठास के लिए स्टीविया। इतनी सामग्री से आप लगभग 15 लड्डू बना सकते हैं। एक लड्डू में लगभग 80 कैलोरी हैं, यानी आप गिल्ट फ्री इन्हें एंजॉय कर पाएंगे।

देखें लड्डू बनाने की रेसिपी

बिना घी और चीनी वाले हेल्दी लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले भुने हुए चने ले कर पीस लें। इन लड्डुओं को बनाने के लिए घी की जगह शेफ ने आलमंड बटर का इस्तेमाल किया है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में बादाम को ड्राई रोस्ट कर लें। रोस्ट करने के बाद इन्हें ठंडा होने दें, फिर पीस लें। ये एक पेस्ट जैसा बन जाएगा, जो लड्डुओं को अच्छा टेक्सचर और टेस्ट देगा।

अब पिसे हुए भुने चने का पाउडर लें, उसमें फ्लेवर और खुशबू के लिए जरा सा इलायची पाउडर एड कर दें। मिठास के लिए शेफ लड्डू में स्टीविया डालने की सलाह देती हैं। ये चीनी का एक हेल्दी ऑल्टरनेटिव है। लड्डू में थोड़ा क्रंच रहे, इसके लिए बादाम काटकर डाल दें। अब ऊपर से थोड़ा-थोड़ा आलमंड बटर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे लड्डू की शेप दें और लीजिए तैयार है आपके बिना चीनी और घी वाले टेस्टी बेसन लड्डू।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।