आइसक्रीम बर्फी खाई है? सिर्फ 2 चीजों से बनती हैं ये मुंह में घुलने वाली मिठाई, देखें रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मीठे में कुछ ऐसा खाना है तो टेस्टी भी हो और फटाफट बन भी जाए, तो ये आइस्क्रीम बर्फी ट्राई जरूर करें। सिर्फ 2 चीजों से ये रेसिपी बन जाती है। इसका टेस्ट ऐसा है कि एक बर्फी खाने से मन ही नहीं भरेगा।

Ice Cream Barfi
आइसक्रीम बर्फी

मीठा खाने की क्रेविंग अक्सर हो ही जाती है। बच्चे हों या बड़े, खाने के बाद मीठे की डिमांड हर किसी की रहती है। ऐसे में सिर्फ दो चीजों से बनी ये आइसक्रीम बर्फी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसका नाम इतना दिलचस्प इसलिए है क्योंकि इसका टेस्ट वाकई वनीला आइसक्रीम जैसा लगता है, जो मुंह में जाते ही घुल जाता है। बेस्ट बात है कि इसे बनाने में घंटों की मेहनत भी नहीं लगती। सावन के महीने में जब त्यौहारों की शुरुआत भी हो रही है, तो ये मीठे की रेसिपी आपके बड़े काम आएगी। घर में मेहमान आ रहे हों, तो उनके लिए फटाफट से सिर्फ 2 चीजों से आप ये बर्फी बनाकर तैयार कर सकती हैं। एक बार जो खा लेगा, बार बार उसका ये मिठाई खाने को दिल जरूर करेगा। तो चलिए इसकी सिंपल सी रेसिपी नोट डाउन कर लेते हैं।

आइसक्रीम बर्फी बनाने के लिए सामग्री

मुंह में घुलने वाली आइसक्रीम बर्फी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- देसी घी (2 बड़े चम्मच), मिल्क पाउडर (1 कटोरी), वनिला एसेंस (3-4 बूंद, ऑप्शनल) या इलायची पाउडर, चीनी (1 कटोरी), पानी (आधा कटोरी) और गार्निशिंग के लिए ड्राई फ्रूट्स।

सिर्फ 2 चीजों से ऐसे बनाएं आइसक्रीम बर्फी

कुछ मीठा खाने का दिल करे, तो फटाफट से आप सिर्फ 2 चीजों से आइसक्रीम बर्फी बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में थोड़ा सा पिघला हुआ देसी घी लें। अब इसमें मिल्क पाउडर एड कर दें। इन्हें एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिक्स करें, ताकि घी और मिल्क पाउडर अच्छे से मिल जाएं और किसी तरह की कोई गुठलियां भी ना रहें।

आइसक्रीम जैसे फ्लेवर के लिए आप इसमें कुछ बूंद वनीला एसेंस की भी एड कर सकते हैं। वहीं अगर आपको इलायची का फ्लेवर पसंद है, तो वनीला एसेंस की जगह इलायची पाउडर भी मिलाया जा सकता है। सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिक्सचर को हाथ में दबाकर देखें, अगर मुट्ठी बन रही है तो बिल्कुल सही तैयार हुआ है।

बर्फी के लिए चाशनी तैयार करें

अब बारी है बर्फी के लिए चाशनी तैयार करने की। इसके लिए एक पैन में एक कटोरी चीनी और आधा कटोरी पानी को पकने के लिए रख दें। तब तक पकाएं, जब तक एक तार वाली चाशनी ना बन जाए। अब गैस की फ्लेम ऑफ करें, फिर मिल्क पाउडर वाला मिक्सचर मिलाकर दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। बर्फी का मिक्सचर बनकर तैयार हो जाएगा।

इस तरह बर्फी को सेट करें

एक बड़ी प्लेट या ट्रे में देसी घी लगाकर ग्रीस कर लें। फिर इसमें बर्फी का मिक्सचर डालकर अच्छी तरह से फैला लें। इसे 10-15 मिनट के लिए सेट होने रख दें, फिर ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें। अब बर्फी के मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडे होने के बाद ये अच्छी तरह सेट हो जाएगी, फिर किसी चाकू की मदद से मनचाही शेप में बर्फी के पीसेज काट लें। मुंह में घुलने वाली आइसक्रीम बर्फी बनकर तैयार है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीआइसक्रीम बर्फी खाई है? सिर्फ 2 चीजों से बनती हैं ये मुंह में घुलने वाली मिठाई!