घर पर झटपट बनाएं यूपी स्टाइल तहरी, इसके आगे भूल जाएंगे बिरयानी और फ्राइड राइस खाना

घर पर झटपट बनाएं यूपी स्टाइल तहरी, इसके आगे भूल जाएंगे बिरयानी और फ्राइड राइस खाना

संक्षेप:

चावल की बिरयानी या फ्राइड राइस तो आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी यूपी स्टाइल तहरी बनाकर खाई है। सर्दियों के मौसम में तहरी हर घर में बनाई जाती है। चलिए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं।

Nov 24, 2025 04:17 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों के मौसम में यूपी में कई तरह की डिशेस बनाई और खाई जाती है, जो टेस्ट में लाजवाब होती है। इसमें से एक है चावल की तहरी। यूपी-बिहार में चावल की तहरी सर्दियों में खाना लोग खूब पसंद करते हैं। इसे चावल और सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। अगर आपने तहरी नहीं खाई है, तो इस सर्दी के सीजन में जरूर बनाकर खाएं। तहरी के आगे आप बिरयानी और फ्राइड राइस खाना भी भूल जाएंगे। चलिए आपको तहरी बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जरूरी चीजें

तहरी बनाने के लिए चाहिए- जीरा, चावल, मटर, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर, आलू, गोभी, तेल, नमक, हल्दी, गरम मसाला, हरी धनिया।

बनाने का तरीका

स्टेप 1- सबसे पहले आप खाने के हिसाब से चावल निकाल कर रख लें। फिर इन्हें धोकर 2 मिनट के लिए भिगोकर रखें। ऐसा करने से आपके चावल खिले-खिले रहेंगे।

स्टेप 2- अब टमाटर, हरी धनिया, आलू, हरी मिर्च, गोभी, मटर, प्याज, लहसुन को छीलकर काट लीजिए। सभी सब्जियों को धोकर अच्छे से चॉप करें।

स्टेप 3- कुकर में तेल डालकर उसे गर्म होने दें। फिर तेल में जरा सा जीरा डालकर तड़का लगाएं। फिर बारीक कटी प्याज और लहसुन के भुनने के लिए डालें।

स्टेप 4- जब लहसुन-प्याज भुन जाए, तब आपको बाकि सब्जियां जैसे आलू, टमाटर, गोभी, मटर को डालकर 2 मिनट भूनना है।

स्टेप 5- फिर भीगे हुए चावल का पानी पसा लें और इसमें डालकर चलाएं। अपने हिसाब से कुकर में पानी डालें।

स्टेप 6- अब इसमें स्वादानुसार नमक, गरम मसाला, हल्दी डालना है। हरी धनिया भी काटकर साथ में डाल दें।

स्टेप 7- कुकर को बंद करें और सिर्फ 2 सीटी लगाएं। 2 सीटी में आपकी तहरी बनकर तैयार हो जाएगी।

सर्व करें

तहरी बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे अचार के साथ खाएं या फिर टमाटर-धनिया की हरी चटनी बनाकर उसके साथ खाएं। तहरी के ऊपर घी या बटर डालकर खाएं, आप एक बार खाएंगे और बार-बार यही बनाएंगे।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।