
सर्दियों में खास बनाएं आलू सूजी की खस्ता पूड़ी, अचार के साथ ही मजे से खा लेंगे घरवाले!
Recipes: आटे वाली पूड़ियां तो आपने खूब खाई होंगी, लेकिन क्या अभी सूजी और आलू की पूड़ियां खाई हैं? अगर नहीं, तो इस विंटर सीजन इन्हें जरूर ट्राई करें। ये इतनी खस्ता बनती हैं कि बिना सब्जी के भी घरवाले इन्हें शौक से खा लेंगे।
गरमा-गरम पूड़ी हों और साथ में अचार या सब्जी, तो खाने में मजा आ जाता है। फूली-फूली पूड़ियां बच्चों से ले कर बड़ों तक अक्सर सभी को पसंद आती हैं। अब आटे वाली पूड़ियां तो आपने खूब खाई होंगी, लेकिन क्या अभी सूजी और आलू की पूड़ियां खाई हैं? अगर नहीं, तो इस विंटर सीजन इन्हें जरूर ट्राई करें। ये इतनी खस्ता बनती हैं कि बिना सब्जी के भी घरवाले इन्हें शौक से खा लेंगे। बच्चों को लंच में देने या सुबह नाश्ते के लिए ये परफेक्ट रहेंगी। इंस्टाग्राम पर वृत्ता साहनी ने सूजी आलू की खस्ता पूड़ी की कंप्लीट रेसिपी शेयर की है। ये बनाने में भी आसान है और टेस्ट में तो लाजवाब है ही। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
सूजी आलू की खस्ता पूड़ी बनाने की सामग्री
सूजी आलू की खस्ता पूड़ी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - सूजी (1 कप), गर्म पानी (1 कप), 2 उबले हुए आलू, गेहूं का आटा (1 कप), नमक (1 चम्मच), लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच), आधा चम्मच हल्दी पाउडर, अजवाइन (आधा चम्मच), जीरा (1 चम्मच), चुटकी भर हींग, कसूरी मेथी (1 चम्मच), धनिया पत्ता, तेल।
यहां देखें आलू सूजी की खस्ता पूड़ी बनाने की विधि
- आलू सूजी की खस्ता पूड़ियां बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप गर्म पानी में एक कप सूजी को अच्छे से मिक्स करें। अब इसे भिगोकर रख दें और लगभग 5 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद सूजी फूल जाएगी। अब इसमें उबले हुए आलू अच्छे से मैश कर के मिला दें। साथ ही कुछ बेसिक मसाले जैसे नमक, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन, जीरा, हींग, कसूरी मेथी, धनिया पत्ता और एक चम्मच तेल मिलाएं।
- अब सूजी और आटे के मिक्सचर में गेहूं का आटा मिलाएं और सभी चीजों को साथ में गूंथ लें। इसमें आपको पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी और आटा लगकर तैयार हो जाएगा।
- अब आटे से छोटी-छोटी लोईयां बनाकर तैयार कर लें। इन्हें पूड़ी की शेप में बेल लें, फिर तेल में तल लें। एकदम खस्ता पूड़ियां बनकर तैयार होती हैं। इन्हें आप अचार, सब्जी, दही, रायता या चटनी किसी के साथ भी सर्व कर सकती हैं। ये बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगती हैं।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




