एक बार कुकर में मसाले डालकर बनाएं काली मसूर की दाल, उँगलियाँ चाटते रह जाएंगे घरवाले!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kali masoor Dal Recipe: काली मसूर की दाल तो आपके घर में बनती ही होगी, लेकिन एक बार इस तरीके से बनाकर और ट्राई करें। जल्दी भी बनेगी और स्वाद ऐसा आएगा कि घरवाले रोज चावल के साथ इसी दाल की डिमांड करेंगे।

Kali masoor Dal Recipe

घर के खाने की बात हो तो दाल-चावल से ज्यादा कम्फर्टिंग फूड शायद ही कोई और हो। हालांकि हर घर की समस्या है कि बच्चे कुछ गिनी-चुनी दालें खाना ही पसंद करते हैं, उनमें से एक काली मसूर की दाल भी है। ये काफी ज्यादा टेस्टी लगती है। खासकर अगर तड़का लगाकर बनाई जाए तो चावल के साथ खा कर मजा आ जाता है। पर हर बार अगर सेम तरीके से ही दाल बना रही हैं, तो हो सकता है बच्चे इसे भी पसंद ना करें। ऐसे में आज हम आपके साथ काली मसूर बनाने की एक अलग सी रेसिपी साझा कर रहे हैं। इस तरीके से दाल ना सिर्फ ज्यादा टेस्टी बनती है, बल्कि फटाफट भी बन जाती है। आपको अलग से कढ़ाही में तड़का लगाकर दाल पकाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ कुकर में फटाफट से आप पूरी दाल बना सकती हैं। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी देख लेते हैं-

काली मसूर की दाल बनाने के लिए सामग्री

काली मसूर की और भी टेस्टी दाल बनाने के लिए आपको सिर्फ बेसिक इंग्रेडिएंट्स की जरूरत होगी जैसे- काली मसूर दाल, हरी मिर्च (2-3), लहसुन की कलियां (2-4), कटा हुआ टमाटर (1), हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सरसों का तेल, कटी हुई प्याज (1), चुटकी भर हींग, कड़ी पत्ता, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, साबुत जीरा और गार्निशिंग के लिए ताजा हरा धनिया पत्ता।

प्रेशर कुकर में बनाएं टेस्टी काली मसूर दाल

कुकर में फटाफट से टेस्टी काली मसूर की दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छी तरह से धो लें। कोई भी दाल बनाने से पहले उसे लगभग आधा घंटे के लिए जरूर भिगो लें, इससे दाल जल्दी पकती भी है और पचाने में भी आसान रहती है। अब दाल को कुकर में डालें, साथ में चीरा लगी हुई हरी मिर्च, लहसुन की कलियां और कटा हुआ टमाटर भी एड करें। बेसिक मसाले जैसे हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर भी इसमें मिलाएं।

इसके बाद दाल के हिसाब से कुकर में पानी डालें। आप जितनी गाढ़ी या पतली दाल खाना पसंद करते हैं, उसी हिसाब से पानी की मात्रा एडजस्ट कर लें। अब इसमें एक से दो चम्मच सरसों का तेल भी मिला लें। सरसों का तेल मिलाने से दाल अच्छी तरह गलती है और इसका स्वाद भी बढ़िया आता है। अब कुकर का ढक्कन बंद करें और सीटी लगा लें। दाल को अच्छी तरह पकने दें।

अब दाल को और टेस्टी बनाने के लिए एक सिंपल सा तड़का प्रिपेयर करें। इसके लिए आपको कढ़ाही नहीं लेनी, बस एक तड़का पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करें। फिर इसमें साबुत जीरा और चुटकी भर हींग डालकर चटका लें। साथ में थोड़ी सी कटी हुई प्याज और एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च मिर्च भी एड करें। कश्मीरी लाल मिर्च से दाल का कलर काफी अच्छा आता है। अब इस तड़के को दाल में एड करें और थोड़ी देर चलाते हुए पका लें। आपकी टेस्टी सी काली मसूर की दाल बनकर तैयार है।

स्वाद की टिप: दाल के ऊपर कटा हुआ ताजा धनिया डालकर गार्निश करें। इससे स्वाद और भी बढ़ जाता है। ये दाल गरमा-गरम चावल के साथ खाने में खूब टेस्टी लगती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।