कच्ची कैरी पसंद है? सिर्फ 2 चीजों से बनाएं ये खट्टी-मीठी आइसक्रीम, बच्चे बार-बार मांगेंगे!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kacche Aam Ki Ice Cream: कच्चा आम पसंद है तो ये आइसक्रीम भी आपको खूब पसंद आने वाली है। सिर्फ 2 चीजों से ये फटाफट बन जाती है और इसका खट्टा मीठा टेस्ट इतना अच्छा लगता है कि बच्चे हो या बड़े, इसके फैन होने वाले हैं।

Raw Mango Ice Cream

गर्मियों की शुरुआत होते ही कच्ची कैरी यानी कच्चे आम आना शुरू हो जाते हैं। अचार, चटनी, सब्जी, खट्टी-मीठी लौंजी और भी बहुत सारी डिशेज इनसे बनाई जाती हैं। अगर आपको खट्टा खाना पसंद है, तो कच्चे आम को आपने यूं ही नमक-मिर्च लगाकर भी खाया होगा। खैर, गर्मियों का सीजन है तो ठंडी-ठंडी आइसक्रीम की बात ना हो, ऐसा भी नहीं हो सकता। तो क्यों ना फिर इस बार कच्चे आम की ही आइस्क्रीम बना ली जाए? जी हां, कच्चे आम की कैंडी अगर आपको पसंद है तो घर में आप इसकी आइसक्रीम भी बना सकते हैं। बच्चों से ले कर बड़ों को इसका खट्टा-मीठा स्वाद खूब पसंद आएगा। रही बनाने की बात तो रेसिपी एकदम सिंपल है और आपको बाहर से कुछ लाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए फटाफट से रेसिपी देख लेते हैं।

कच्चे आम की आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री

कच्चे आम की खट्टी-मीठी आइसक्रीम बनाने के लिए आपको सिर्फ और सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी। वो हैं- दो कच्चे आम और एक कप चीनी। चीनी की मात्रा आप अपने टेस्ट के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही आप थोड़ा सा हरा फूड कलर भी डाल सकते हैं, इससे एकदम कच्चे आम की कैंडी वाला कलर आएगा। हालांकि ये पूरी तरह ऑप्शनल है।

ऐसे बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मीठी आइसक्रीम

गर्मियों में कुछ रिफ्रेशिंग और टेस्टी खाने का मन है, तो ये कच्चे आम की पॉप्सिकल्स आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इनका टेस्ट बिल्कुल कच्चे आम की कैंडी जैसा होता है, जो बच्चों को भी खूब पसंद आता है। इसे बनाना बिल्कुल सिंपल है। बस इसके लिए आपको कच्चे आम को अच्छे से धो लेना है, फिर इनके छिलके को रिमूव कर देना है। अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

इसके बाद एक मिक्सर में कच्चे आम के टुकड़े डालें, साथ में थोड़ी सी चीनी और पानी एड करें। अब इन्हें पीस लें। ध्यान रहे आपको पेस्ट नहीं बनाना है, बल्कि एकदम पतला सा लिक्विड तैयार करना है, जिसे आप फ्रिज में जमा सकते हैं। अब इस लिक्विड को पॉप्सिकल्स मोल्ड में डालें और चाहें तो ऊपर से थोड़ी सी लाल मिर्च भी छिड़क सकते हैं। इसका हल्का मसालेदार फ्लेवर आता है।

फ्रिज में कितनी देर रखना है?

आइसक्रीम मोल्ड्स को फ्रिज में लगभग 6-7 घंटे या रात भर जमने के लिए छोड़ दें। ये एकदम अच्छे से सेट हो जाएगी। पॉप्सिकल को मोल्ड से बाहर निकालने के लिए कुछ सेकेंड हल्के गर्म पानी में भिगोकर रखें, ये बिना दवाब या मेहनत के आराम से निकल जाएगी।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।