
प्रोटीन रिच पनीर कॉर्न चाट को शाम के स्नैक्स में बनाएं, नोट कर लें रेसिपी
Protein Rich Paneer Corn Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी बनाने का मन है तो ये पनीर पीनट कॉर्न चाट की रेसिपी को सेव कर लें। जब भी कुछ चटपटा खाने का मन हो तो फटाफट से कुछ ही मिनटों में घर में रखें इन सामान से बना लें चाट।
हेल्दी एंड फिट रहना है तो हमेशा क्लीन एंड न्यूट्रिशन से भरपूर फूड खाना चाहिए। जैसे शाम की चाय के साथ अनहेल्दी स्नैक्स चुपके-चुपके आपके हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में कुछ प्रोटीन और न्यूट्रिशन से भरपूर स्नैक्स को रिप्लेस करें अनहेल्दी फ्राईड स्नैक्स के साथ। शाम की चाय के साथ बनाएं ये पनीर कॉर्न चाट रेसिपी। जो आपको प्रोटीन और फाइबर भी देगी और साथ ही मुंह के जायके को भी बदल देगी। नोट कर लें बिल्कुल आसान सी फटाफट बन जाने वाली हेल्दी चाट की रेसिपी।
पनीर कॉर्न चाट सामग्री
एक कप कॉर्न
एक कप कटे हुए पनीर के क्यूब्स
आधा कप मूंगफली के दाने
राई
तेल
करी पत्ता
लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
चाट मसाला
नींबू का रस
हरी मिर्च
एक प्याज
पनीर कॉर्न चाट की रेसिपी
- प्रोटीन और फाइबर से रिच इस चाट को बनाना बहुत आसान है। और साथ ही मुंह का स्वाद भी बिल्कुल चटपटा हो जाएगा। पनीर कॉर्न चाट बनाने के लिए बस इस प्रोसेस को फॉलो करें।
- सबसे पहले कॉर्न को उबालकर रख लें।
- अब आधा चम्मच तेल कड़ाही में डालें और गर्म हो जाने दें।
- गर्म होते ही राई डालकर चटकाएं और साथ में करी पत्ता डाल दें।
- हरी मिर्च को दो से तीन टुकड़ों में करके डालें और चलाएं।
- साथ ही मूंगफली के दाने डालकर भून लें।
- जब मूंगफली भुन जाए तो इसमे स्वीट कॉर्न और पनीर डालकर चलाकर भूनें।
- अब इस चाट में नमक, कुटी लाल मिर्च, थोड़ी सी काली मिर्च, चाट मसाला डालकर मिक्स करें।
- सबसे आखिरी में गैस बंद करने के बाद नींबू का रस डालें और स्वाद चाहते हैं तो फ्रेश कटी हरी धनिया के पत्ते डाल दें। बस अच्छी तरह मिक्स करें और शाम की चाय में इस स्नैक्स को एंज्वॉय करें।
- वेट लॉस के साथ ही हेल्दी रहने वालों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




