स्नैक्स के साथ ट्राई करें कैरट-ऑरेंज डिप, स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल
अगर आप हेल्दी और टेस्टी स्नैक की तलाश में हैं, तो ऑरेंज-गाजर डिप एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह रेसिपी बहुत आसान है और कम सामग्री में तैयार हो जाती है। इसका स्वाद भी बेहद क्रीमी और स्वादिष्ट होता है।

अगर आप अपने स्नैक्स के साथ कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो ऑरेंज कैरेट डिप एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह डिप स्वाद में हल्की मीठी, क्रीमी और बहुत ही स्वादिष्ट होती है। गाजर और संतरे से बनने वाली यह डिप ना सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है। इसमें इस्तेमाल होने वाले काजू इसे क्रीमी और नटी फ्लेवर देते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह डिप बहुत कम समय में और बहुत ही आसान तरीके से घर पर बनाई जा सकती है। अगर आप कुछ नया और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो ऑरेंज कैरेट डिप जरूर ट्राई कर सकते हैं। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखती है।
ऑरेंज कैरेट डिप के फायदे
- गाजर में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन A, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
- वहीं, संतरे का जूस विटामिन C से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
- काजू इस डिप को क्रीमी बनाने के साथ-साथ हेल्दी फैट और प्रोटीन भी देते हैं। इसलिए यह डिप स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देती है।
जरूरी सामग्री
इस स्वादिष्ट डिप को बनाने के लिए आपको कुछ आसान चीजों की जरूरत होगी।
2 मीडियम आकार की गाजर (कटे हुए)
1/2 कप संतरे का जूस
8–10 काजू (भिगोए हुए)
1 छोटा चम्मच हल्का तेल
स्वाद अनुसार नमक
बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक पैन में थोड़ा सा हल्का तेल डालें और उसमें गाजर के टुकड़ों को हल्का सा सॉटे करें। इससे गाजर थोड़ी नरम हो जाएगी और उसका स्वाद भी बेहतर हो जाएगा।
- इसके बाद पैन में संतरे का जूस डालें और गाजर को कुछ मिनट तक पकने दें।
- अब इसमें भिगोए हुए काजू डालें। काजू इस डिप को क्रीमी और हल्का नटी स्वाद देंगे।
- अब इसमें स्वाद के अनुसार नमक डाल दें और गैस बंद कर दें।
- जब यह मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
- बस आपका स्वादिष्ट और हेल्दी ऑरेंज कैरेट डिप तैयार है।
कैसे करें सर्व
इस डिप को आप कई तरह के स्नैक्स के साथ खा सकते हैं।
ब्रेड या टोस्ट के साथ
वेज स्टिक्स के साथ
सैंडविच में स्प्रेड की तरह
चिप्स या क्रैकर्स के साथ
यह डिप बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आती है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


