हरी मिर्च के पकौड़े 1 बार इस तरह बनाकर देखें, मेहमान भी पूछेंगे- रेसिपी क्या है?
Hari mirch ke Pakode: तीखा पसंद है तो हरी मिर्च के ये पकौड़े बनाकर तैयार करें। इन्हें बनाने का तरीका अलग है और खूब कुरकुरे और टेस्टी पकौड़े बनेंगे। आइए फटाफट से रेसिपी देख लेते हैं।

चाय के साथ पकौड़े खाने का मजा कुछ और ही है। खासकर अगर आपको तीखा खाना पसंद है, तो मिर्च के पकौड़े आपके फेवरिट होंगे। इनका स्वाद तब और भी बढ़ जाता है, जब ये खूब कुरकुरे बने हों। वैसे तो आपने हरी मिर्च के नॉर्मल पकौड़े खाए हो होंगे, लेकिन आज जो रेसिपी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, उस तरह से इनका स्वाद और भी बढ़ जाएगा। ये खूब क्रिस्पी बनते हैं और इनका टेस्ट तो पूछो मत। एक बार बनाकर ट्राई कर लिया तो घरवाले हर बार इन्हीं की डिमांड करेंगे। दरअसल पकौड़े कुरकुरे बनें, इसके लिए बेसन का घोल सही से बनाना सबसे जरूरी होता है। बस कुछ चीजें आपको इसमें एड करनी है, आपके पकौड़े एकदम क्रिस्पी और टेस्टी बनेंगे। तो चलिए फटाफट से रेसिपी और कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स देख लेते हैं।
हरी मिर्च के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री
हरी मिर्च के कुरकुरे पकौड़े बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- मोटी हरी मिर्च, बेसन (1 कप), चावल का आटा (1/4 कप), स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर (आधा चम्मच), कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (1-2 चम्मच), धनिया पाउडर (1 चम्मच), जीरा पाउडर (3/4 चम्मच), चुटकी भर गरम मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट (1 चम्मच), बारीक कटी हुई हरी मिर्च (ऑप्शनल), जरूरत अनुसार पानी और तलने के लिए तेल।
इस तरह बनाएं कुरकुरे और टेस्टी हरी मिर्च के पकौड़े
मिर्च के पकौड़े बनाने के लिए आपको सबसे पहले मोटी हरी मिर्च को गोल-गोल काट लेना है। आमतौर पर इसमें चीरा लगाकर या ऐसे ही पकौड़े बनाए जाते हैं, लेकिन आज वाला तरीका जरा अलग है और इससे पकौड़ों का टेस्ट भी काफी बढ़ जाएगा। साथ ही इनके बीज भी निकालकर अलग कर लें। अब बारी है बेसन का घोल तैयार करने की।
पकौड़ों का बैटर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें। इसमें थोड़ा सा चावल का आटा मिलाएं, इससे पकौड़े बिना तेल सोखे काफी क्रिस्पी बनते हैं। अब इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, चुटकी भर गरम मसाला और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। साथ में थोड़ा सा अदरक-लहसुन का पेस्ट एड करें। अगर आपको तीखा ज्यादा ही पसंद है तो बारीक कटी हुई हरी मिर्च (छोटी वाली) भी एड कर सकते हैं और साथ ही बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बेसन का घोल तैयार कर लें।
पकौड़ों का बैटर ना ज्यादा पतला होना चाहिए ना ही ज्यादा गाढ़ा। इसमें कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं और एक-एक कर के बेसन में कोट करें। अब एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें। मिर्च को तेल में तलने के लिए डालें और इन्हें क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। कुरकुरे हरी मिर्च के पकौड़े बनकर तैयार हैं। सर्व करते हुए आप ऊपर से चाट मसाला भी स्प्रिंकल कर सकते हैं, बहुत टेस्टी लगता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


